निकोलस पूरन ने बंद की हार्दिक पांड्या की बोलती, पांचवें टी20 में दो छक्के के बाद हुसैन के साथ दिया जवाब

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 14 अगस्त 2023। भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज खत्म होने के बाद निकोलस पूरन ने हार्दिक पांड्या को करारा जवाब दिया है। पूरन ने अकील हुसैन के साथ एक वीडियो बनाया है, जिसमें वह मुंह बंद रखने का इशारा कर रहे हैं और उनके साथ में अकील हुसैन हैं, जो फ्लाइंग किस दे रहे हैं। इस वीडियो शेयर करने के साथ ही पूरन ने लिखा है कि जिसे पता, उसे पता है। पूरन के पोस्ट से यह अंदाजा लगाना मुश्किल है कि वह क्या कहना चाह रहे हैं, लेकिन उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई स्टोरी भी लगाई हैं। इन्हें देखकर साफ हो जाता है कि पूरन ने हार्दिक पांड्या को करारा जवाब दिया है और उनसे मुंह बंद रखने के लिए कहा है। 

क्या है मामला?
पांच मैच की सीरीज के शुरुआती दो मैच भारतीय टीम हार गई थी, लेकिन तीसरे मैच में भारत ने वापसी की और मैच सात विकेट से अपने नाम किया। इसके बाद हार्दिक पांड्या ने कहा कि अगर निकोलस पूरन उनके खिलाफ बड़े शॉट खेलते हैं तो उन्हें अच्छा लगेगा। हार्दिक ने कहा था “अगर निकी (निकोलस पूरन) मुझे मारना चाहता है, तो उसे मारने दो और यही योजना थी, मैं ऐसी प्रतिस्पर्धा का आनंद लेता हूं। मुझे पता है कि वह यह सुनेगा और चौथे टी20 मैच में मुझ पर कड़ा प्रहार करेगा।

चौथे मैच में कुलदीप यादव ने पूरन को जल्दी आउट कर दिया था और भारतीय टीम ने 179 रन के लक्ष्य का पीछा बड़ी आसानी से कर लिया था। भारत के लिए शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल ने अर्धशतक लगाए थे और टीम को जीत दिलाई थी। पांचवें मैच में पूरन ने हार्दिक की भविष्यवाणी सच साबित की और 166 रन का पीछा करते हुए हार्दिक के ओवर में लगातार दो छक्के लगाए। 

पूरन ने शानदार 47 रन बनाए और अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दिया। वह सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे और प्लेयर ऑफ द सीरीज बने। पूरन की शानदार बल्लेबाजी के चलते वेस्टइंडीज ने सीरीज 3-2 से अपने नाम की। भारतीय टीम ने 25 महीने में पहली टी20 सीरीज गंवाई और वेस्टइंडीज ने भारत से लगातार 11 सीरीज हारने के बाद कोई टी20 सीरीज जीती। वनडे विश्व कप में जगह बनाने में नाकाम रही वेस्टइंडीज के लिए टी20 सीरीज में यह जीत उत्साह बढ़ाने वाली है।

Leave a Reply

Next Post

भारत-चीन बॉर्डर विवाद पर दोनों देशों की हुई बात, इन मुद्दों पर दोनों हुए राजी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 16 अगस्त 2023। भारत और चीन पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर गतिरोध के शेष मुद्दों को शीघ्रता से हल करने पर सहमत हुए। दोनों पक्षों द्वारा दो दिवसीय सैन्य वार्ता समाप्त होने के एक दिन बाद मंगलवार को एक संयुक्त बयान […]

You May Like

जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग....|....ईरानी तेल टैंकर पर अमेरिकी हमला: धू-धू कर जलता रहा जहाज....|....कहीं पेड़ों पर क्यूआर कोड, तो पहियों पर साइंस लैब....|....पूर्व उप मुख्यमंत्री के बयान ने खोले पुराने जख्म - डॉ. चरणदास महंत....|....मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह