ग्रामोद्योग बना स्वरोजगार का पर्याय : मंत्री गुरु रूद्रकुमार

indiareporterlive
शेयर करे

छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड ने 19 हजार से अधिक लोगों को जोड़ा रोजगार से

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 28 अक्टूबर 2020। राज्य शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रुद्रकुमार के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड स्वरोजगार का पर्याय बना है। मंत्री गुरु रुद्रकुमार ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में एक ओर जहाँ विश्व की अर्थव्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है, वहीं छत्तीसगढ़ राज्य में आर्थिक ग्रामीण अर्थव्यवस्था में तेजी आई है। कोरोना संक्रमण जैसे संकट की घड़ी में भी छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग लोगों को रोजगार दिलाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने में अपनी सहभागिता निभाई है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड ने बीते दो सालों में 19 हजार 26 लोगों को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ा गया है।

ग्रामोद्योग संचालक सुधाकर खलखो ने बताया कि छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम अंतर्गत बीते पौने दो सालों में 1479 स्व-रोजगार इकाई स्थापित कर 11,832 लोगों को रोजगार दिया गया है। इसी अवधि में मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम अंतर्गत 1069 इकाईयां स्थापित की गई जिसके जरिए 7194 लोगों को रोजगार मिला है। उन्होंने बताया कि कारीगर प्रशिक्षण कार्यक्रम अंतर्गत खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा अब तक 437 युवक-युवतियों को बुनाई का प्रशिक्षण दिया गया है। सुधाकर खलखो ने बताया कि खादी उत्पादन केंद्र द्वारा अब तक 7 करोड़ 84 हजार रुपए का खादी वस्त्रों का उत्पादन कर 1684 कत्तिन-बुनकरों को रोजगार दिया गया है। खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड से जुड़कर जहां ग्रामीणों को स्वरोजगार मिल रहा है वही उनकी आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ हो रही है।

Leave a Reply

Next Post

प्रदेश में प्याज की कीमत में नियंत्रण के लिए निरंतर जांच जारी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 28 अक्टूबर 2020। राज्य शासन द्वारा प्याज के खुदरा मूल्य में अप्रत्याशित वृद्धि होने की वजह से जिले के थोक व्यापारी एवं कमीशन अभिकर्ताओं की बैठक लेकर सभी थोक व्यापारियों एवं कमीशन अभिकर्ताओं को उनके परिसर में प्याज के स्टॉक एवं मूल्य प्रदर्शित करने […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं