बढ़ते भाव के बीच खेतों से चोरी होने लगे टमाटर, किसान को लगा इतने लाख का चूना

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बेंगलुरु 06 जुलाई 2023। देश में टमाटर की कीमतों ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। देशभर में टमाटर के दाम 100-150 रुपये प्रति किलो तक पार हो गए हैं। आलम ये है कि आम नागिरकों के लिए खाने में टमाटर का इस्तेमाल करना हकीकत से काफी दूर है। टमाटर की बढ़ती कीमतों के बीच कर्नाटक के हासन जिले में चोरों ने एक किसान के खेत से लाखों रुपये के टमाटरों पर हाथ साफ कर दिया है। टमाटरों की चोरी का मामला में हासन जिले के गोनी सोमनहल्ली गांव की महिला किसान धरानी ने आरोप लगाया कि उसके खेत से 2.5 लाख रुपये के टमाटर चोरी हो गए।

दो एकड़ में उगाई थी फसल
उन्होंने बताया कि उसने दो एकड़ जमीन पर टमाटर की फसल उगाई थी। टमाटर की फसल काटकर वो उसे बेंगलुरु के बाजार में बेचने की योजना बना रही थीं, लेकिन तभी चोरों ने टमाटरों पर हाथ साफ कर दिया। बता दें, फिलहाल बेंगलुरु में टमाटर की कीमत 120 रुपये प्रति किलोग्राम से ऊपर पहुंच गई है।

घाटे के बाद एक और सदमा
धरानी ने हलेबीडु पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि हमें सेम की फसल में भारी घाटा हुआ था, इसलिए कर्ज लेकर टमाटर उगा लिए। हमारी फसल अच्छी हुई और संयोग से अभी टमाटरों की कीमतें भी ऊंची थीं। लेकिन, चोरों ने टमाटर की 50-60 बोरियां लेने के अलावा हमारी बाकी खड़ी फसल भी नष्ट कर दी। 

चोरी का पहला मामला
पुलिस का कहना है ये पहली बार है जब उनके थाने में टमाटर चोरी जैसा कोई मामला आया है। जांच की जा रही है। धरानी के बेटे ने भी राज्य सरकार से मुआवजे की गुहार लगाई और जांच की मांग की है। 

Leave a Reply

Next Post

कश्मीर के आतंकी संगठनों में बड़ी फूट! अब शुरू हुआ आपस में एक दूसरे की हत्या करने का खेल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव श्रीनगर 06 जुलाई 2023। कश्मीर घाटी में आतंक को फैलाने के लिए दहशतगर्दों के आतंकी संगठनों में अब आपस में बड़ी फूट पड़ गई है। पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों में आपसी झगड़े का आलम यह हो गया है कि कई आतंकी संगठनों के आतंकवादी एक […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण