दिल्ली में आज फिर होगी फुल ड्रेस रिहर्सल, पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 03 सितम्बर 2023। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार दूसरे दिन भी G-20 शिखर सम्मेलन के लिए पुलिस की फुल ड्रेस रिहर्सल होने वाली है। इसका समय सुबह 8 बजे से 9 बजे तक, 9.30 बजे से 10.30 बजे तक और दोपहर 12.30 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। फुल ड्रेस रिहर्सल के चलते कई रास्तों पर यातायात प्रभावित होने की संभावना है। हालांकि, लोगों को परेशानी से बचाने के लिए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है और लोगों से मेट्रो सेवा का इस्तेमाल करने का अनुरोध भी किया है।

शनिवार को भी हुई थी ‘फुल ड्रेस’ रिहर्सल 

शनिवार को भी ‘फुल ड्रेस’ में अभ्यास किया और इस दौरान राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न इलाकों से आए कार के काफिलों को सुरक्षा प्रदान करते हुए अन्य स्थानों तक पहुंचाया गया। पुलिस ने लोगों से हवाई अड्डा, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों से आने-जाने संबंधी मार्गों संबंधी सुझावों का पता लगाने के लिए ‘G-20 वर्चुअल हेल्प डेस्क’ पर यातायात संबंधी अद्यतन जानकारी पर नजर रखने को कहा। 

ये रास्ते रहेंगे बंद

रविवार को महात्मा गांधी मार्ग, आईपी फ्लाईओवर, राजघाट चौक, शांति वन चौक, सलीम गढ़ बाईपास, भैरों रोड, रिंग रोड, मथुरा रोड, शेरशाह रोड, सी-हेक्सागन और मानसिंह रोड गोलचक्कर, गोल मेथी गोलचक्कर, तीन मूर्ति, यशवंत प्लेस, ब्रिगेडियर होशियार सिंह मार्ग और टॉल्स्टॉय मार्ग पर यातायात प्रभावित रहेगा। सोशल मीडिया मंच X पर एक यूजर ने सवाल किया कि क्या रविवार को दोपहर 1 बजे के आस पास दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से दिल्ली में प्रवेश की अनुमति दी गई थी, पुलिस ने कहा, ‘‘दिल्ली यातायात पुलिस ने G-20 शिखर सम्मेलन के दौरान यातायात संबंधी ताजा जानकारी देने के लिए ‘G-20 वर्चुअल हेल्प डेस्क’ उपलब्ध कराई है, जिस पर हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी आदि से आने-जाने के लिए मार्गों का सुझाव दिया जाएगा।” 

इन रास्तों का करें इस्तेमाल

पुलिस ने कहा कि रविवार को यात्री उत्तर-दक्षिण गलियारे के लिए रिंग रोड, आश्रम चौक, सराय काले खां, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, नोएडा लिंक रोड, पुस्ता रोड, युधिष्ठिर सेतु, आईएसबीटी कश्मीरी गेट, रिंग रोड और मजनू का टीला मार्ग पर जा सकते हैं। पुलिस परामर्श में कहा गया कि यात्रियों को नई दिल्ली और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन या हवाई अड्डे तक यात्रा के लिए अपने निजी वाहनों, ऑटो-रिक्शा और टैक्सी का उपयोग करने की अनुमति दी जाएगी। इसमें बताया गया है कि राष्ट्रीय राजधानी के अधिकतर हिस्सों में सिटी बस सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी, लेकिन यातायात संबंधी ताजा स्थिति के आधार पर नयी दिल्ली जिले में कुछ मार्गों पर यातायात को किसी अन्य मार्ग पर मोड़ा जा सकता है।

Leave a Reply

Next Post

ओडिशा के इन 6 जिलों में कहर बनकर गिरी आकाशीय बिजली, 10 लोगों की मौत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भुवनेश्वर 03 सितम्बर 2023। ओडिशा में शनिवार को भारी बारिश हुई। इस दौरान छह जिलों में बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई। विशेष राहत आयुक्त के कार्यालय ने बताया कि बिजली गिरने से खुर्दा जिले में चार, बोलांगीर में दो और अंगुल, […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार