पाकिस्तान पर शिकंजे के लिए डोजियर तैयार; भारत ने दुनिया को बताया कहां-कहां फैलें आतंक के तार

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 01 मई 2025। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को कूटनीतिक रूप से दुनिया में अलग-थलग करने के लिए सबूतों का दस्तावेज यानी डोजियर तैयार कर लिया है। इसमें बताया गया है कि कैसे दुनिया के हर आतंकी हमले के तार पाकिस्तान से जुड़े हैं और पाकिस्तान अपनी जमीन पर कैसे आतंकी संगठनों को प्रश्रय के साथ सुरक्षा उपलब्ध करा रहा है।  पहलगाम हमले में पाकिस्तान की संलिप्तता जगजाहिर है। भारत उसे हर हाल में कड़ा सबक सिखाएगा। सूत्रों ने बताया, भारत कई बार अपनी जमीन पर हुए आतंकी हमलों में पाकिस्तान की संलिप्तता का सबूत दे चुका है। पड़ोसी मुल्क का आतंकियों को प्रायोजित करने और उन्हें पनाह देने का दागदार रिकॉर्ड रहा है। न सिर्फ भारत, बल्कि दुनिया के अन्य देशों में भी बड़े आतंकी हमलों में पाकिस्तान की जमीन पर पल-बढ़ रहे आतंकी संगठनों की भूमिका जगजाहिर है। पहलगाम मामले में भी हमने मित्र देशों को पाकिस्तान की संलिप्तता के बारे में बताया है। अब पाकिस्तान के इन्कार का कोई अर्थ नहीं है।

आतंक की पनाहगाह
डोजियर में भारत सहित दुनियाभर में हुए आतंकी हमलों में पाकिस्तान में पल रहे आतंकी संगठनों की भूमिका की विस्तार से जानकारी दी गई है। इसमें आतंकी संगठन अलकायदा के मुखिया ओसामा बिन लादेन के पाकिस्तान के एबटाबाद में लंबे समय तक छिपे रहने, मॉस्को और लंदन में हुए आतंकी हमलों में ऐसे संगठनों की भूमिका का जिक्र है।

पाकिस्तानी नेताओं की स्वीकारोक्ति भी
डोजियर में पहलगाम हमले व उससे पहले की वारदातों पर पाकिस्तानी नेताओं की स्वीकारोक्ति भी शामिल है। मसलन, इसमें पूर्व पीएम नवाज शरीफ की मुंबई हमले और पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ की कारगिल जंग में पाकिस्तानी सेना की भूमिका होने की स्वीकारोक्ति का जिक्र है।

संघर्षविराम उल्लंघन पर पाकिस्तान को चेताया
पाकिस्तानी सेना एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन कर रही है। भारत व पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशकों  के बीच हॉटलाइन पर बातचीत में भारत ने पाकिस्तानी सेना की ओर से बिना उकसावे के गोलीबारी पर कड़ी आपत्ति जताई और उसे इसके परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।

Leave a Reply

Next Post

'चुन-चुन कर युवा जोड़ों को ही मार रहे थे गोली', शुभम की पत्नी की बातें सुन राहुल गांधी भावुक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कानपुर 01 मई 2025। आतंकी हमले में मारे गए कानपुर के हाथीपुर के शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पहलगाम में हुई घटना की पल-पल की जानकारी दी। बताया कि आतंकियों ने सबसे पहले उनके पति को गोली मारी। जिस […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल