ऑटो चालक की गोली मारकर हत्या

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पटना, 10 अक्टूबर 2026। बिहार के नौबतपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक का शव नेमा पुल के समीप पड़ा मिला। मृतक की पहचान बिहटा निवासी बिटू कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल के पास से एक ऑटो भी बरामद किया गया है।

नेमा पुल के पास मिला युवक का शव

जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने शुक्रवार देर शाम नेमा पुल के समीप एक युवक का शव पड़ा देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे नौबतपुर थानाध्यक्ष नंदन कुमार सिंह शव को नौबतपुर थाने ले आए। आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स पटना भेज दिया गया। मृतक की उम्र करीब 38 वर्ष बताई जा रही है। उसके सीने में गोली मारी गई थी। पुलिस को घटनास्थल के पास एक ऑटो भी मिला है, जिसके नंबर के आधार पर मृतक की पहचान की गई।

सुनसान जगह पर ले जाकर हत्या की आशंका

फुलवारी शरीफ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 उमेश्वर चौधरी ने बताया कि आशंका है कि बिटू कुमार ऑटो चालक था। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, अपराधी उसे धोखे से किसी सुनसान जगह पर ले गए और वहां गोली मारकर हत्या करने के बाद फरार हो गए। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। हत्या के पीछे की वजह और इसमें शामिल अपराधियों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। 

Leave a Reply

Next Post

जंतर-मंतर प्रदर्शन: हरियाणा में विपक्षी नेता-कार्यकर्ता नजरबंद

शेयर करेदिल्ली की राह मुश्किल, पांच ट्रेनें स्थगित इंडिया रिपोर्टर लाइव हरियाणा, 10 अक्टूबर 2026। सिरसा-डबवाली। दिल्ली में शनिवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के आह्वान के मद्देनजर पुलिस ने शुक्रवार को जिलेभर में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) से जुड़े 150 से ज्यादा नेताओं व कार्यकर्ताओं […]

You May Like

हंसता-बोलता इंसान भी हो सकता है डिप्रेशन का शिकार....|....अदिति राव हैदरी: पति के साथ सैर पर निकलीं अभिनेत्री....|....एशियन चैंपियंस ट्रॉफी से हटा पाकिस्तान....|....नॉर्वे पर भड़के हैं ट्रंप: बोले-आठ बार युद्ध रोकने के लिए मिलना चाहिए था नोबेल....|....गरबा की वेशभूषा में सिगरेट पीने और पिस्टलनुमा वस्तु दिखाने का वीडियो वायरल, 9 आरोपी गिरफ्तार....|....आईजीकेवी में बीएससी कृषि की रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू....|....जंतर-मंतर प्रदर्शन: हरियाणा में विपक्षी नेता-कार्यकर्ता नजरबंद....|....ऑटो चालक की गोली मारकर हत्या....|....मध्यप्रदेश में नियमों का पालन नहीं करने वाले 65 अस्पतालों आयुष्मान इलाज बंद....|....17 जिलों में 82 ग्रामीणों को मिले संपत्ति के मालिकाना हक के दस्तावेज