पूर्व विदेश सचिव का सुझाव, वैश्विक मुद्दों को सुलझाने के लिए भारत को चीन, रूस और जी-7 को लाना होगा साथ

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 19 मार्च 2023। दुनिया में ध्रुवीकरण जी-20 के सदस्यों के बीच भी परिलक्षित हो रहा है, लेकिन भारत को  जलवायु परिवर्तन जैसे वैश्विक मुद्दों पर काम करने के लिए सभी को साथ लाने और सहमति बनाने की जरूरत है। यह बात पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में चल रहे जी-20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट में शनिवार को कही। उन्होंने कहा, भारत की अध्यक्षता में जी-20 शिखर सम्मेलन का आदर्श वाक्य, वसुधैव कुटुम्बकम (एक विश्व, एक परिवार) है। यह भारत की विदेश नीति को पूरी दुनिया तक पहुंचाने का अवसर है।

उन्होंने कहा, आपके पास एक तरफ जी-7, अमेरिका, यूरोप, जापान और ऑस्ट्रेलिया हैं। दूसरी ओर, रूस और चीन हैं। भारत को जी-20 अध्यक्षता में रूस, चीन जी-7 को साथ लाकर उन मुद्दों पर सहमति बनाने की जरूरत है, जो दुनिया के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा, भारत देशों के बीच मतभेदों की बात को समझता है, लेकिन दुनिया को सतत विकास, वैश्विक ऋण, जलवायु परिवर्तन से संबंधित समस्याओं का समाधान देने की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Next Post

जलजमाव होने पर भी प्रभावित नहीं होगा वंदे भारत ट्रेन का संचालन, रेलवे ने अपनाई उन्नत तकनीक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 19 मार्च 2023। बारिश के दिनों में रेलवे ट्रैक पर जलजमाव की स्थिति में भी वंदे भारत ट्रेन का संचालन प्रभावित नहीं होगा। नए रेल कोच के अंडर-स्लग विद्युत उपकरणों को फ्लड प्रूफ बनाया गया है। 650 मिलीमीटर की ऊंचाई तक बाढ़ का […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग