मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ’कोरोना विजय रथ को ध्वज दिखा कर रवाना किया

indiareporterlive
शेयर करे

आम जनता से कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बचाव की गाइड लाइन का पालन करने की अपील की

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 13 सितम्बर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सवेरे यहां अपने निवास परिसर से कोरोना संक्रमण के प्रभावी रोकथाम के लिए रायपुर शहर व ग्रामीण क्षेत्र में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम के तहत ’कोरोना विजय रथ’ को ध्वज दिखाकर रवाना किया। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर आम जनता से कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बचाव की गाइड लाइन का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि फिजिकल डिस्टेंस का पालन करें, मास्क लगाएं, सेनेटाइजर साबुन से हाथ धोएं, भीड़ में जाने से बचें। राज्य सरकार पूरी ताकत से इस लड़ाई में जुटी है, सामाजिक और औद्योगिक संगठनों के जुड़ने से हमारी ताकत बढ़ गई है। सभी के सहयोग से हम कोरोना के खिलाफ यह जंग अवश्य जीतेंगे। 

रोटरी व जेसीस क्लब जैसी महत्वपूर्ण सामाजिक संस्थाएं इस जागरूकता कार्यक्रम का संचालन कर रही हैैं। इसके अंतर्गत रायपुर के विभिन्न वार्डों और आवासीय बस्तियों, मोहल्लों में 6 कोरोना विजय रथ का संचालन इन संस्थाओं के सहयोग से किया जाएगा।

इस रथ के माध्यम से आम लोगों को मास्क पहनने, सामाजिक दूरी के नियम का पालन करने, भीड़-भाड़ से बचने, व्यक्तिगत स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के संदेश के साथ सर्दी, खांसी, बुखार, फ्लू, स्वाद व गंध का पता न लगना जैसे लक्षणों पर चिकित्सकों से परामर्श व दवा के संबंध में अवगत कराया जाएगा। कोरोना मुक्ति रथ के माध्यम से जरूरी जानकारियों से संबंधित पाम्प्लेट्स भी वितरित किए जाएंगे। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, विधायक सत्यनारायण शर्मा, नगरनिगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर, पूर्व रोटरी प्रेसीडेंट राकेश चतुर्वेदी, रोटेरियन आई.जी.पी.डी. रंजीत सिंह सैनी, जे.सी.आई सुपर चेप्टर के संस्थापक राजेश अग्रवाल, रोटरी प्रेसिडेंट दिलीप मोहंती, सेक्रेटरी रोटेरियन राजेन्द्र जैन, नीको के सी.ई.ओ. एम.पी. सिंह, नीको प्रेसिडेंट आशीष अग्रवाल भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

शबरी मार्ट से जुड़ी महिलाएं बनी आत्मनिर्भर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 13 सितंबर 2020। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं को स्व-रोजगार से जोड़ा जा रहा है इससे ग्रामीण महिलाएं अब स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनने की ओर कदम बढ़ा चुकी हैं। एक ओर जहां शासन द्वारा क्रियाशील गोठान में अपना वक्त देकर वे अतिरिक्त आय कमा रही […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट