नेपाल की अंतरिम सरकार में पांच नए मंत्री, राष्ट्रपति पौडेल ने की नियुक्ति; आज लेंगे शपथ

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

काठमांडो 22 सितंबर 2025। नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने रविवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए पांच नए मंत्रियों को शामिल किया। इसके साथ ही मंत्रिमंडल की कुल संख्या बढ़कर नौ हो गई है। प्रधानमंत्री कार्की की सिफारिश पर राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने अनिल कुमार सिन्हा, महावीर पुन, संगीता कौशल मिश्रा, जगदीश खरेल और मदन परियार को नए मंत्री के रूप में नियुक्त किया है। राष्ट्रपति कार्यालय के सूत्रों के अनुसार, इन सभी मंत्रियों का शपथ ग्रहण सोमवार को राष्ट्रपति भवन में होगा। 

किस मंत्री को कौनसे विभाग का जिम्मा
स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मंत्रालय का जिम्मा डॉ. संगीता कौशल मिश्रा को दिया गया है। वह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव थीं और मंत्री बनने का रास्ता साफ करने के लिए रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे चुकी हैं। शिक्षा, विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी मंत्रालय की जिम्मेदारी महावीर पुन को सौंपी जाएगी। वह राष्ट्रिय आविष्कार केंद्र के अध्यक्ष हैं। संचार, सूचना तथा प्रौद्योगिकी मंत्रालय के लिए वरिष्ठ पत्रकार जगदीश खरेल का नाम आगे बढ़ाया गया है। वह इमेज मीडिया ग्रुप में समाचार प्रमुख रहे हैं। इसके अलावा, कृषि मंत्रालय का नेतृत्व मदन परियार करेंगे, जबकि उद्योग तथा भूमि सुधार मंत्रालय का कार्यभार पूर्व न्यायाधीश अनिल कुमार सिन्हा को सौंपा जाएगा। अब तक कैबिनेट में प्रधानमंत्री समेत कुल नौ मंत्री हो गए हैं। प्रधानमंत्री कार्की ने कई अहम मंत्रालय अपने पास ही रखे हैं।

कार्की ने 12 सितंबर को संभाला था प्रधानमंत्री का पद
73 वर्षीय कार्की 12 सितंबर को प्रधानमंत्री बनी थीं। इससे पहले केपी शर्मा ओली की सरकार भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया प्रतिबंध को लेकर जेन-जी के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद गिर गई थी। इसके बाद बने राजनीतिक अनिश्चितता के दौर का अंत कार्की के प्रधानमंत्री बनने से हुआ।

आम चुनाव तक काम करेगी अंतरिम सरकार
कार्की के पद संभालते ही ऊर्जा, जल संसाधन और भौतिक योजना मंत्री के तौर पर कुलमा घीसिंग, वित्त मंत्री के रूप में रमेश्वर खनल और गृहमंत्री के तौर पर ओम प्रकाश आर्यल को नियुक्त किया था। अंतरिम सरकार आगामी आम चुनाव तक काम करेगी, जो 5 मार्च को होने तय हैं।

Leave a Reply

Next Post

'एक दिन पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर कहेगा- मैं भी भारत हूं..', मोरक्को में बोले राजनाथ सिंह

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रबात (मोरक्को) 22 सितंबर 2025। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को भरोसा जताया कि भारत पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को बिना किसी आक्रामक कदम के वापस हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि अब वहां के लोग खुद ही मौजूदा शासन से आजादी की […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग