दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का आरोपी तीन साल बाद गिरफ्तार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

धमतरी, 27 सितंबर 2026। धमतरी पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में करीब तीन साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। सिहावा थाना पुलिस ने आरोपी को गरियाबंद जिले से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। आरोपी के खिलाफ न्यायालय से स्थाई वारंट जारी था।

जिले में लंबे समय से फरार आरोपियों और स्थाई वारंटियों की धरपकड़ के लिए एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना सिहावा पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के गंभीर प्रकरण में करीब तीन वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गरियाबंद जिले से गिरफ्तार किया।

2023 से फरार चल रहा था आरोपी
थाना सिहावा में आरोपी राकेश उर्फ बैराग्य मरकाम (26), निवासी भालूपानी, थाना शोभा, जिला गरियाबंद के खिलाफ गंभीर अपराध दर्ज किया गया था। प्रकरण दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। आरोपी के लगातार फरार रहने पर पुलिस ने न्यायालय में फरारी चालान प्रस्तुत किया था। इसके बाद न्यायालय ने 13 सितंबर 2023 को आरोपी के खिलाफ स्थाई वारंट जारी किया था।

मुखबिर की सूचना पर गरियाबंद पहुंची पुलिस
स्थाई वारंटियों की धरपकड़ के लिए थाना सिहावा पुलिस ने विशेष टीम गठित कर आरोपी के संभावित ठिकानों पर निगरानी और पतासाजी शुरू की थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से आरोपी के गरियाबंद जिले में मौजूद होने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर सिहावा पुलिस की टीम गरियाबंद रवाना हुई। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर आरोपी राकेश उर्फ बैराग्य मरकाम को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।

न्यायालय में पेश कर भेजा जेल
गिरफ्तारी की कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय से प्राप्त जेल वारंट के आधार पर आरोपी को जिला जेल धमतरी में दाखिल कराया गया है। 

Leave a Reply

Next Post

लेक किवु में 50 से ज्यादा लोगों को ले जा रही नाव पलटी, 12 की मौत; कई लापता

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बुकावु (कांगो), 27 सितंबर 2026। पूर्वी कांगो में रविवार को बड़ा नाव हादसा हुआ। अधिकारियों के मुताबिक, लेक किवु में व्यापारियों को लेकर जा रही एक नाव शनिवार रात पलट गई। हादसे में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग […]

You May Like

बांग्लादेश को चीनी लड़ाकू विमान खरीदने की जरूरत है?....|....पेशाब में दिखने वाले ये बदलाव हो सकते हैं किडनी खराब होने के संकेत, न करें नजरअंदाज....|....17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार....|....माओवाद मुक्त बीजापुर में विकास की नई शुरुआत....|....पुरानी रंजिश में युवक ने ग्रामीण को घर बुलाकर पेट में घोंपा चाकू....|.... हड़ताली पटवारियों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन....|....सीबीआई का मोहित सोमानी के आवास पर छापा....|....आठ साल बाद नंबर-1 का ताज छिनने पर इंदौर में सियासत तेज....|....पांच दिन के विदेश दौरे पर जाएंगे सीएम यादव....|....गंगा सफाई के दावों के बीच घाटों पर नालों की गंदगी