कोरोना का कहर शुरू…24 घंटे में आए 412 नए मामले, तीन मरीजों की मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 26 दिसंबर 2023। भारत में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 412 नए मामले दर्ज किए गए और उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 4,170 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से मंगलवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक कोविड-19 के मामलों की कुल संख्या 4.50 करोड़ (4,50,09,660) है। देश में बीते 24 घंटे में संक्रमण से तीन लोगों की मौत होने के कारण इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,33,337 हो गई है।

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कर्नाटक में कोविड-19 से तीन मरीजों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,72,153 हो गई है। स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है, वहीं मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। मंत्रालय के अनुसार, देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

Leave a Reply

Next Post

व्यापारिक जहाजों पर कौन कर रहा हमले? भारतीय नौसेना ने अरब सागर में तैनात किए 3 युद्धपोत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 26 दिसंबर 2023। अरब सागर में व्यापारिक जहाजों पर हुए हमलों के बाद भारत सतर्क हो गया है और इन हमलों से बचाव के लिए अपनी तैयारी को बढ़ा दी है। भारतीय नौसेना द्वारा सोमवार को किए गए एक विश्लेषण के अनुसार, रासायनिक […]

You May Like