संसद के मानसून सत्र के पहले दिन लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 20 जुलाई 2023। संसद के मानसून सत्र के पहले दिन लोकसभा की कार्यवाही सदन के दो मौजूदा और 11 पूर्व दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के बाद पूर्वाह्न करीब 11 बजकर 10 मिनट पर अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। आज सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होने पर पंजाब की जालंधर सीट पर हुए उपचुनाव में निर्वाचित आम आदमी पार्टी के सुशील कुमार रिंकू ने सांसद के रूप में शपथ ली। रिंकू ने पंजाबी भाषा में शपथ ली। इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन के दो मौजूदा सदस्यों रतन लाल कटारिया और सुरेश नारायण धनोरकर के निधन की जानकारी दी। लोकसभा अध्यक्ष ने पूर्व सदस्यों प्रकाश सिंह बादल, रंजीत सिंह, सुजान सिंह बुंदेला, संदीपन थोराट, डा. विश्वनाथन कानिथी, अतीक अहमद, त्रिलोचन कानूनगो, इलियास आजमी, अनादि चरण दास, निहाल सिंह और राजकरण सिंह के निधन का भी जिक्र किया।

दिवंगत सदस्यों को सदन में कुछ पल मौन रह कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने सदन की कार्यवाही करीब 11 बजकर 10 मिनट पर अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी । मानसूत्र सत्र के पहले दिन आज निचले सदन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्री मौजूद थे। सदन में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, द्रमुक नेता टी आर बालू आदि उपस्थित थे। मानसून सत्र का आज पहला दिन है। इस सत्र का समापन 11 अगस्त को प्रस्तावित है। इस दौरान संसद के दोनों सदनों की कुल 17 बैठकें होनी हैं। 

Leave a Reply

Next Post

भारत वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन पर दे रहा जोर, जी20 बैठक में हो सकता बड़ा ऐलान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 20 जुलाई 2023। गोवा में  22 जुलाई को जी20 स्वच्छ ऊर्जा मंत्रिस्तरीय बैठक के दौरान वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन लॉन्च होने की संभावना है। भारत की जी20 प्रेसीडेंसी के तहत शुरू की जाने वाली इस पहल को कथित तौर पर ब्राजील और अमेरिका […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं