हमदानिया में शादी समारोह के दौरान आतिशबाजी से लगी आग; 100 लोगों की मौत, 150 के करीब घायल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बागदाद 27 सितम्बर 2023। उत्तरी इराक के हमदानिया शहर में एक शादी समारोह में आग लगने से करीब 100 लोगों की मौत तो वहीं 150 लोग घायल हो गए। निनेवेह प्रांत के स्वास्थ्य अधिकारी ने इस घटना की जानकारी दी। हमदानिया एक ईसाई शहर है जो मोसुल के पूर्व में स्थित है। 

इस घटना में घायल हुए लोगों को हमदानिया के मुख्य अस्पताल में लाया गया, जहां रक्तदान के लिए दर्जनों की संख्या में लोग वहां इक्टठा हो रहे थे। कई लोगों को एक रेफ्रिजरेटेड ट्रक के दरवाजे पर कई काले बॉडी बैग को ले जाते हुए भी देखा गया। नागरिक सुरक्षा प्राधिकारी ने अपने एक बयान में बताया कि अत्यधिक ज्वलनशील और कम लागत वाली मिर्माण सामग्री के इस्तेमाल के कारण आग लगी और इस आग से छत का कुछ हिस्सा भी गिर गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शादी समारोह में आतिशबाजी का भी इस्तेमाल किया गया था, जिससे हॉल में आग लग गई। इराक में निर्माण और परिवहन क्षेत्रों में सुरक्षा के नाम पर अनदेखी की जाती है, जिस वजह से यहां अक्सर आग लगने की घटनाएं आती रहती है। 

Leave a Reply

Next Post

मथुरा रेलवे स्टेशन​ बड़ा हादसा, ट्रैक छोड़कर प्लेटफॉर्म पर चढ़ी ट्रेन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मथुरा 27 सितम्बर 2023। उत्तर प्रदेश के मथुरा रेलवे स्टेशन पर देर रात ट्रेन हादसा हो गया। शकूरबस्ती से आ रही एक ईएमयू ट्रेन मथुरा जंक्शन पर हादसे का शिकार हो गई। ये ट्रेन अचानक ट्रैक छोड़कर प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई। इससे मौके पर अफरा-तफरी […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल