रिपोर्ट: भारत में 60 प्रतिशत बच्चे नहीं कर पा रहे ऑनलाइन क्लास, शहरों में भी खराब सिग्नल और इंटरनेट स्पीड की समस्या

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 15 नवंबर 2021। कोरोना संक्रमण के कारण लगभग 18 महीने से स्कूल बंद हैं। इन स्कूलों में वर्चुअल कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। ऐसे में एक रिपोर्ट ने इस व्यवस्था की कलई खोल कर रख दी है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत में 60 प्रतिशत से ज्यादा बच्चे इंटरनेट का प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं, ऐसे में रिमोट विकल्प पर चल रहे स्कूलों और शिक्षा की वैकल्पिक व्यवस्था को बड़ा झटका लगा है।  अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की ओर से किए गए इस स्टडी में सामने आया है कि 60 प्रतिशत स्कूली बच्चे वर्चुअल कक्षाओं को सिर्फ इसलिए नहीं देख पा रहे हैं, क्योंकि उनके पास इंटरनेट की व्यवस्था नहीं हैं। एक और स्टडी में सामने आया है कि ग्रामीण ही नहीं शहरी क्षेत्रों के स्कूलों में भी आधे से ज्यादा अभिभावकों ने इंटरनेट सिग्नल और स्पीड को लेकर शिकायत की। इसके अलावा मोबाइल डेटा को लेकर भारी भरकम खर्चा भी उनके लिए मुसीबत बना हुआ है। 

सिर्फ 20 प्रतिशच बच्चे ही कर पा रहे ऑनलाइन क्लास 

रिपोर्ट में कहा गया है कि सिर्फ 20 प्रतिशत बच्चे ही ऐसे हैं, जो इस महामारी के दौर में पूरी तरह से ऑनलाइन क्लास कर पा रहे हैं। इनमें से भी सिर्फ आधे बच्चे ही लाइव क्लास में जुड़ पा रहे हैं। 

बच्चों ने छोड़ा स्कूल

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इंटरनेट की समस्या के कारण करीब 38 प्रतिशत बच्चों ने स्कूल छोड़ दिया। सर्वे में कहा गया है कि 38 प्रतिशत अभिभावकों ने कहा कि ऑनलाइन क्लास सही तरीका नहीं है। इसमें बच्चा उस तरह से पढ़ और समझ नहीं रहा, जैसा कि ऑफलाइन क्लास में होता है। 

Leave a Reply

Next Post

विवाद: कंगना रणौत के 'भीख में आजादी' वाले बयान का अभिनेता विक्रम गोखले ने किया समर्थन, कही यह बात

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 15 नवंबर 2021। बॉलिवुड अभिनेत्री कंगना रणौत भारत की आजादी को लेकर दिए गए बयान को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, कंगना रनौत ने बीते गुरुवार को कहा था कि भारत को ‘असली आजादी’ 2014 में मिली, जब नरेंद्र मोदी सरकार सत्ता में आई, उन्होंने […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल