आयरलैंड के खिलाफ डेविड मिलर ने अकेले दम पर साउथ अफ्रीका को दिलाई जीत, सीरीज पर भी कब्जा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 23 जुलाई 2021। साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम इन दिनों आयरलैंड के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों वनडे इंटरनेशनल सीरीज 1-1 से ड्रॉ पर छूटी, लेकिन टी20 सीरीज में मेहमान टीम का दबदबा देखने को मिला। साउथ अफ्रीका ने दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में 42 रनों से जीत दर्ज करने के साथ ही सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त भी बना ली है। आयरलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की हालत उस समय खस्ता हो गई थी, जब टीम ने 58 रनों तक पांच विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद डेविड मिलर ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए वियान मल्डर के साथ मिलकर टीम को मैच में वापसी दिलाई। मिलर 44 गेंद पर 75 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। मल्डर ने 26 गेंद पर 36 रनों का योगदान दिया। साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में सात विकेट पर 159 रन बनाए, जवाब में आयरलैंड की पूरी टीम 117 रनों पर सिमट गई।

साउथ अफ्रीका की बात करें तो मिलर और मल्डर के अलावा क्विंटन डिकॉक ने 27 रनों की पारी खेली, लेकिन बाकी बल्लेबाज सस्ते में निपटते चले गए। मिलर ने चार चौके और पांच छक्के लगाए और अकेले दम पर दक्षिण अफ्रीका को इस मैच में जीत दिलाई। आयरलैंड की ओर से पॉल स्टर्लिंग और मार्क एडेर ने दो-दो विकेट लिए। आयरलैंड की टीम शुरू से ही दबाव में नजर आई और पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी। आयरलैंड की ओर से शेन गेटकेट 24 रन बनाकर बेस्ट स्कोरर रहे। साउथ अफ्रीका की ओर से बीजॉर्न फॉर्टुइन और तबरेज शम्सी ने तीन-तीन विकेट लिए।

इसके अलावा ब्यूरन हेंडरिक्स ने दो, जबकि लुंगी एनगिडी और एडेन मार्करम ने एक-एक विकेट लिए। फॉर्टुइन और शम्सी ने विकेट लेने के साथ-साथ काफी कसी गेंदबाजी की और क्रम से 4 और 3.5 के इकॉनमी रेट से रन खर्चे। साउथ अफ्रीका ने इस जीत के साथ ही सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है, पहला टी20 इंटरनेशनल मैच दक्षिण अफ्रीका ने 33 रनों से अपने नाम किया था।

Leave a Reply

Next Post

विदेश मंत्रालय: अफगानिस्तान के शांतिपूर्ण भविष्य की आकांक्षाओं को पूरा करने में मदद करता रहेगा भारत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 23 जुलाई 2021। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक और समृद्ध भविष्य की अफगानिस्तान की आकांक्षाओं को पूरा करने में वहां की सरकार व लोगों की सहायता करता रहेगा। यह बयान अफगानिस्तान में तालिबान के […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां