कश्मीर में दो आतंकी हमले : शोपियां में भाजपा के पूर्व सरपंच की हत्या, पहलगाम में जयपुर के पर्यटक दंपती घायल

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

श्रीनगर 19 मई 2024। दक्षिण कश्मीर में शनिवार देर रात आतंकियों ने दो स्थानों पर हमले में भाजपा के एक पूर्व सरपंच की हत्या कर दी। वहीं राजस्थान के एक पर्यटक दंपती को घायल कर दिया। पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया है। पुलिस के अनुसार शोपियां के हुरपोरा गांव में आतंकियों ने भाजपा के पूर्व सरपंच एजाज अहमद शेख पर गोलियां बरसाईं। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं, दहशतगर्दों ने पहलगाम के पास येनर में जयपुर के दंपती फरहा और तबरेज पर हमला किया। दोनों को पास से गोली मारने के बाद आतंकी मौके से भाग निकले। बताते हैं कि दोनों येनर में एक रेस्तरां में खाना खाने आए थे, तभी आतंकियों ने उन पर फायरिंग की।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तथा सुरक्षा बलों ने मौके पर पहुंचकर पूरे इलाके को घेर लिया। दोनों स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही होटल के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी आतंकियों की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

कार्तिक आर्यन के 'चंदू चैंपियन' के ट्रेलर की मुरीद हुईं कैटरीना, बोलीं- इंतजार नहीं कर सकती

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 19 मई 2024। कबीर खान निर्देशित फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ का ट्रेलर 18 मई को लॉन्च कर दिया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन फिल्म के मुख्य अभिनेता कार्तिक आर्यन के गृहनगर ग्वालियर में किया गया। एक तरफ, जहां दर्शक अभिनेता से आश्चर्यचकित थे। वहीं बी-टाउन […]

You May Like

बैज बोले- बीएसपी लोहा चोरी के तार सीएम हाउस से जुड़े....|....DMF के कामों में गड़बड़ी मिली,सब-इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश....|....महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर....|....‘दो बच्चों का झगड़ा था, सियासी रंग दे दिया’....|....जीतन राम मांझी की हालत में सुधार....|....बिहार में फिर डबल मर्डर : पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या....|....एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'