चीन पर फिर डिजिटल सर्जिकल स्ट्राइक, सरकार ने बैन किए 200 से ज्यादा मोबाइल एप

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 05 फरवरी 2023। सरकार ने एक बार फिर चाइनीज एप पर डिजिटल सर्जिकल स्ट्राइक कर दी है। अब सुरक्षा के हवाले से सरकार चाइनीज लिंक वाले 200 से ज्यादा एप को बैन कर दिया है। इन एप में 138 बेटिंग एप और 94 लोन एप शामिल है। गृह मंत्रालय से जानकारी आई है कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने इन चाइनीज लिंक वाले एप को तत्काल और आपातकालीन आधार पर प्रतिबंधित और ब्लॉक करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार, गृह मंत्रालय ने छह महीने पहले ही 288 चाइनीज लोन एप का नजर रखना शुरू किया था। इनमें से 94 एप ऐसे हैं जो, एप स्टोर पर उपलब्ध हैं और अन्य एप थर्ड पार्टी लिंक के माध्यम से काम कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) को इस सप्ताह गृह मंत्रालय से इन एप्स को ब्लॉक करने के निर्देश दिए गए थे। जिसके बाद इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इन एप्स को ब्लॉक करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

आपातकालीन आधार पर लगा बैन
रिपोर्ट के अनुसार,  तेलंगाना, ओडिशा और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों के साथ-साथ केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से इन एप्स के खिलाफ कार्रवाई करने की सिफारिश की है। जिसके बाद इन चाइनीज लिंक वाले 138 बेटिंग एप और 94 लोन एप को तत्काल और आपातकालीन आधार पर प्रतिबंधित और ब्लॉक किया गया है।

ब्लैकमेल तक करते हैं लोन एप
बता दें कि इससे पहले भी लोन एप ब्लैकमेलिंग और यूजर्स की निजी जानकारी चुराने को लेकर सरकार की नजर पर हैं। ये एप बिना किसी कागजी कार्रवाई और बिना केवायसी के लोन देने का ऑफर देते हैं। ऐसे में लोगों को इन एप से लोन लेना सबसे आसान और फास्ट प्रोसेस लगती है और लोग इनका शिकार हो जाते हैं। कई बार तो लोग कर्ज और ब्लैकमेल से परेशान होकर सुसाइड तक कर लेते हैं। 

Leave a Reply

Next Post

पीएम मोदी ने ट्विन-कुकटॉप मॉडल का किया अनावरण, बोले- देश में ऊर्जा की जरूरत बढ़ती जा रही

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 06 फरवरी 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बेंगलुरु में भारत ऊर्जा सप्ताह 2023 कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी, राज्यपाल थावरचंद गहलोत और सीएम बसवराज बोम्मई भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल