किसान की 17 वर्षीय बेटी ने जीती तीन करोड़ रुपये की अमेरिकी स्कॉलरशिप

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इरोड 21 दिसम्बर 2021 । एक किसान की बेटी ने देश ही नहीं दुनियाभर में अपना और अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। महज 17 वर्ष की आयु में तमिलनाडु की बेटी स्वेगा समीनाथन ने अमेरिका के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से एक यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो से करीब तीन करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति पाई है। 

तमिलनाडु के इरोड जिले के गांव में रहती हैं स्वेगा समीनाथन

तमिलनाडु के इरोड जिले की निवासी 17 वर्षीय लड़की स्वेगा समीनाथन को अमेरिका में शिकागो विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल करने के लिए पूरे तीन करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप मिली है। स्वेगा समीनाथन के पिता एक किसान है। उनका परिवार इरोड जिले के कसीपालयम नामक एक छोटे से गांव में रहता है। 

संस्था से जुड़कर सीखा नेतृत्व कौशल

इस उपलब्धि को पाने में स्वेगा की मदद डेक्सटेरिटी ग्लोबल संस्था ने की। डेक्सटेरिटी ग्लोबल की ओर से बताया गया कि इरोड के कसीपालयम गांव की रहने वाली है, संस्था से जुड़कर उसने नेतृत्व विकास और करियर विकास कार्यक्रमों के तहत प्रशिक्षण प्राप्त किया।

संस्था को दिया सफलता का श्रेय

वहीं, स्वेगा ने अपनी उपलब्धि का श्रेय भी डेक्सटेरिटी ग्लोबल और इसके संस्थापक शरद सागर को दिया है। छात्रवृत्ति पर खुशी व्यक्त करते हुए स्वेगा समीनाथन ने बताया कि जब वह 14 साल की थी, तब उसे डेक्सटेरिटी ग्लोबल द्वारा पहचाना और तैयार किया गया था।

Leave a Reply

Next Post

दंगल टीवी के सबसे लोकप्रिय शो "नथ ज़ेवर या जंजीर" के 100 एपिसोड्स पूरे, शानदार केक काटकर टीम ने मनाया जश्न

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव/अनिल बेदाग मुंबई 21 दिसम्बर 2021 । दंगल टीवी के सबसे चर्चित शो “नथ ज़ेवर या जंजीर” ने सेंचुरी बना ली है। जी हां, इस यूनिक स्टोरी वाले शो नथ के 100 एपिसोड्स पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर धारावाहिक के सेट पर शानदार […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग