संभल, वाराणसी के बाद जौनपुर में मंदिर विवाद, शाही पुल की दीवार के अंदर मां काली की मूर्ति होने का दावा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

संभल 24 दिसंबर 2024। संभल, वाराणसी के बाद अब जौनपुर में मां काली की मूर्ति को दीवार से बंद करने का मामला सामने आया है। सोमवार को हिंदू पक्ष के लोग शाही पुल के नीचे गुंबद के पास पहुंचे और मां काली की मूर्ति को दीवार से बंद करने का आरोप लगाया। जिला प्रशासन को दो दिन में दीवार गिराने का अल्टीमेटम दिया। हालांकि, सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह ने मामले से अनभिज्ञता जताई है। उनका कहना है कि इस संबंध में पुरातत्व विभाग से बात की जाएगी कि यहां मंदिर था या नहीं। ऐसे ही दीवार कोई कैसे तोड़ सकता है। गोमती नदी के ऊपर शाही पुल बना है। पुल के नीचे हनुमान घाट स्थित गुंबद स्थल पर स्वामी अंबुजानंद के नेतृत्व में 25-30 महिला-पुरुष पहुंच गए और यहां पर मां काली का मंदिर होने की बात कहते हुए पूजा की।

इस दौरान स्वामी अंबुजानंद ने बताया कि शाही पुल के गुंबद के नीचे मां काली का स्थान है। लंबे समय से लोग यहां पर पूजा-पाठ करते आ रहे हैं। उन्होंने मां काली का मंदिर 12वीं सदी का होने का दावा किया। आरोप लगाया कि कुछ साल पहले प्रशासन ने इसको बंद करा दिया था। मांग की कि दीवार को तोड़ा जाए, तभी पता चल सकेगा कि अंदर देवी की मूर्ति है या नहीं। 

Leave a Reply

Next Post

वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर राज्यों से सुझाव लेगी संयुक्त संसदीय समिति, 26-27 दिसंबर को होगी अहम बैठक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 24 दिसंबर 2024। वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर बनी संयुक्त संसदीय समिति अब राज्य के प्रतिनिधियों के मौखिक साक्ष्य रिकॉर्ड करने के लिए बैठक करेगी। यह बैठकें 26 और 27 दिसंबर को होगी। बताया जाता है समिति 26 दिसंबर को कर्नाटक, मध्यप्रदेश और […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही