बावला-बागोदरा हाईवे पर हादसे में 10 की मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अहमदाबाद 12 अगस्त 2023। गुजरात के अहमदाबाद से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां बावला-बागोदरा हाईवे पर एक मिनी ट्रक की ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में 10 लोगों की जान जाने की खबर है। पुलिस ने बताया कि मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। अहमदाबाद ग्रामीण के एसपी ने इस दुर्घटना में मौतों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि यह घटना राजकोट-अहमदाबाद राजमार्ग पर बगोदरा गांव के पास उस समय हुई जब लोगों का एक समूह पड़ोसी सुरेंद्रनगर जिले के चोटिला से अहमदाबाद लौट रहा था। पुलिस के मुताबिक, यह दुर्घटना सुबह-सुबह हुई, इसमें पांच महिलाओं, तीन बच्चों और दो पुरुषों की मौत हो गई।

मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया और प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि अहमदाबाद जिले में बावला-बगोदरा हाईवे पर हुई दुर्घटना से दुख हुआ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करता हूं।

Leave a Reply

Next Post

140 पुलिसकर्मियों को ‘केंद्रीय गृह मंत्री पदक' से सम्मानित किया गया, अमित शाह ने दी बधाई

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 12 अगस्त 2023। नेशनल डेस्क: देश के 140 पुलिसकर्मियों को जांच में उत्कृष्टता के लिए ‘केंद्रीय गृह मंत्री पदक’ से सम्मानित किया गया है। इन पुरस्कारों को प्राप्त करने वाले कर्मियों में 15 सीबीआई से,12 एनआईए से, केरल और राजस्थान से 9-9, आठ तमिलनाडु […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग