महाराष्ट्र में समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसों में अब तक 88 लोगों ने गंवाई जान

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 02 जुलाई 2023। महाराष्ट्र में समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसों में अब तक 88 लोगों ने अपनी जान गंवाई है, जिसमें शनिवार को एक निजी बस के डिवाइडर से टकरा जाने के बाद उसमें आग लगने से 25 यात्रियों की मौत का आंकड़ा भी शामिल है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पिछले साल दिसंबर में इस एक्सप्रेस-वे को आंशिक रूप से खोला गया था। महाराष्ट्र राजमार्ग पुलिस के अधिकारी ने कहा कि छह-लेन चौड़े इस एक्सप्रेस-वे पर होने वाले हादसों के कारणों में से एक कारण सड़क सम्मोहन है। सड़क सम्मोहन एक ऐसी मानसिक अवस्था है, जिसमें चालक सड़क की एकरसता से सम्मोहित होकर बाहरी घटनाक्रमों से प्रभावित हुए बिना काफी दूरी तक वाहन चलाता जाता है। 

अधिकारी ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि पिछले साल दिसंबर से अब तक नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कुल 39 घातक दुर्घटनाएं हुई हैं। इसके अलावा, इस एक्सप्रेस-वे पर 616 छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं, जिनमें 656 लोगों को गंभीर या मामूली चोटें आईं। अधिकारी ने बताया कि अधिकांश दुर्घटनाएं तेज गति से वाहन चलाने, वाहन चलाते समय चालक को झपकी लगने और टायर फटने जैसे कारणों से हुईं। उन्होंने कहा कि हाईवे पुलिस सड़क सम्मोहन की समस्या से निपटने की कोशिश कर रही है। अधिकारी के मुताबिक, 2022 में महाराष्ट्र में सड़क दुर्घटनाओं में कुल 15,224 लोगों की मौत हुई। पुलिस ने बताया कि शनिवार तड़के बुलढाणा जिले में एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकरा जाने के बाद एक निजी बस में आग लग गई, जिससे उसमें यात्रा कर रहे 25 यात्रियों की झुलसकर मौत हो गई।

Leave a Reply

Next Post

परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर... अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर तैनात है सेना के जवान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 02 जुलाई 2023। सुरक्षित अमरनाथ यात्रा संपन्न कराने के लिए कमांडो, ड्रोन रोधी प्रणाली, बम निरोधक दस्ते और खोजी कुत्तों के दस्ते की तैनाती सहित मजबूत एवं गतिशील सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सेना ने शनिवार को यह जानकारी दी। सेना ने बताया […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल