ओडिशा में होगा 18वें प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन, 50 से अधिक देशों के लोगों ने किया पंजीकरण

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भुवनेश्वर 05 जनवरी 2025। ओडिशा सरकार की साझेदारी में 18वें प्रवासी भारतीय दिवस (पीबीडी) सम्मेलन का आयोजन आठ से 10 जनवरी तक भुवनेश्वर में किया जा रहा है। यह भारत सरकार का प्रमुख आयोजन है, जिसमें भारतीय प्रवासियों को जुड़ने और उन्हें एक-दूसरे के साथ बातचीत करने में सक्षम बनाने के लिए एक मंच प्रदान किया जाता है। इसका थीम विकसित भारत में प्रवासी भारतीयों का योगदान है। बता दें कि इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 50 से अधिक विभिन्न देशों से बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासी सदस्यों ने पंजीकरण कराया है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर बताया कि इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस दौरान त्रिनिदाद और टोबैगो के राष्ट्रपति एचई. क्रिस्टिन कार्ला कंगालू मुख्य अतिथि के तौर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे। 18वें प्रवासी भारतीय दिवस के खास मौके पर पीएम मोदी भारतीय प्रवासियों के लिए एक विशेष ट्रेन प्रवासी भारतीय एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। यह तीन हफ्ते तक कई गणतव्यों को कवर करेगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अध्यक्षता में 18वें प्रवासी भारतीय दिवस का समापन होगा। इस दौरान वे भारतीय प्रवासियों को विभिन्न क्षेत्रों में उनके योगदानों के लिए प्रवासी भारतीय सम्मान अवॉर्ड 2025 से सम्मानित करेंगी।

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस आज से शुरू करेगी जय बापू, जय भीम  जय संविधान अभियान; लगाई जाएगी हर जिले में चौपाल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 05 जनवरी 2025। कांग्रेस महात्मा गांधी व संविधान निर्माता डाॅ भीमराव आंबेडकर के सम्मान में रविवार से राष्ट्रव्यापी जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान शुरू करेगी। इसके अंतर्गत हर जिले में चौपाल लगाई जाएगी और महात्मा गांधी व आंबेडकर की महिमा का […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग