‘टॉक्सिक’ से सामने आया नयनतारा का लुक, इस किरदार में दिखाएंगी अभिनय का जलवा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 31 दिसंबर 2025। साउथ के स्टार यश की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। फैंस इस फिल्म की हर अपडेट जानना चाहते हैं। मेकर्स भी फिल्म की अपडेट देकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म से कियारा आडवाणी और हुमा कुरैशी का लुक जारी किया है। अब उन्होंने फिल्म से अभिनेत्री नयनतारा का भी लुक जारी किया है। 

इस किरदार में नजर आएंगी नयनतारा
मेकर्स ने नयनतारा का जो लुक जारी किया है। उसमें देखा जा सकता है कि वह हाई स्लिट गाउन में नजर आ रही हैं। वह दरवाजे के पास खड़ी हैं। दो सुरक्षाकर्मी दरवाजा खोलते हुए नजर आ रहे हैं। नयनतारा ने हाथ में बंदूक ली हुई है। मेकर्स ने अभिनेत्री का लुक जारी करते हुए लिखा है ‘पेश है टॉक्सिक- फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स में गंगा के किरदार में नयनतारा।’ नयनतारा का लुक काफी दमदार है।

हुमा और कियारा का आ चुका लुक
इससे पहले मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर हुमा कुरैशी के लुक को जारी किया था। वह काले कपड़ों में एक कार के पास खड़ी थीं। फिल्म में वह एलिजाबेथ के किरदार में नजर आएंगी। इसी तरह से मेकर्स ने फिल्म से कियारा आडवाणी का लुक जारी किया था। इसमें कियारा रैंप पर वॉक करती दिख रही थीं। वह फिल्म में नादिया के किरदार में नजर आएंगी।

19 मार्च को रिलीज होगी फिल्म
गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित ‘टॉक्सिक’ 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में यश मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। हालांकि, अभी तक कहानी और कास्ट को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। यश के अलावा अब तक कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और नयनतारा के लुक ही सामने आए हैं। इस फिल्म को काफी बड़े स्तर पर बनाया गया है। यही कारण है कि पहले इसी साल रिलीज होने वाली यह फिल्म प्रोडक्शन पूरा न होने के चलते मार्च 2026 तक के लिए आगे बढ़ गई।

Leave a Reply

Next Post

बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या पर कांग्रेस नेता चिंतित, कहा- अल्पसंख्यकों की स्थिति दयनीय

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 31 दिसंबर 2025। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वी. हनुमंत राव ने बांग्लादेश में हिंदू की हत्या पर चिंता व्यक्त किया है। बुधवार को बांग्लादेश में एक हिंदू कपड़ा कारखाने के सुरक्षा गार्ड की हत्या की कड़ी निंदा की। इसके साथ ही पड़ोसी देश […]

You May Like

एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'....|....चांद पर साथ-साथ भारत-अमेरिका....|....ग्रामीण अंचलों और सार्वजनिक स्थलों पर रात के अंधेरे से मिलेगी मुक्ति, सुरक्षा एवं नागरिक सुविधाओं में होगा विस्तार - राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा....|....तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह....|....8 मिनट, 200 सवाल और हजारों बच्चों का मैथ्स से मुकाबला....|....उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म