पाकिस्तान में बड़ा हादसा, बस-ट्रेन की टक्कर में 19 सिख श्रद्धालुओं की मौत 8 घायल,पीएम मोदी बोले- सुनकर पीड़ा हुई

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लाहौर 03 जुलाई 2020 पाकिस्तान में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। इस हादसे में 19 सिख श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए। इस बात की जानकारी स्थानीय मीडिया ने दी। दरअसल, यह हादसा पाकिस्तान के शेखपुरा जिले में हुआ। बताया जा रहा है कि यह हादसा रेलवे क्रॉसिंग पर हुआ, जहां कोई गेट नहीं है। जानकारी के मुताबिक 15 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जाताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रेन हादसे में 19 सिख श्रद्धालुओं की हुई मौत पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा, ‘पाकिस्तान में सिख तीर्थयात्रियों के निधन से दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी सांत्वनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल तीर्थयात्री जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।

पीएम इमरान खान ने जताया दुख

रेलवे अधिकारियों ने बताया है कि हादसा रेलवे क्रॉसिंग पर हुआ, जहां कोई गेट नहीं है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। शवों को भी अस्पताल पहुंचाया गया है और मौके पर राहत और बचावकार्य पूरा हो चुका है। पीएम इमरान खान ने हादसे में गईं जानों पर दुख जताया है। उन्होंने निर्देश दिया है कि घायलों को उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

Leave a Reply

Next Post

आबकारी विभाग बिलासपुर द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध कार्रवाई

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 3 जुलाई 2020। कलेक्टर बिलासपुर डाॅ.सारांश मित्तर के निर्देश पर नवपदस्थ उपायुक्त आबकारी श्रीमती नीतू नोतानी ठाकुर एवं सहायक आयुक्त आबकारी टी.पी. भूसाखरे के मागदर्शन में जिले में मदिरा के अवैध आसवन, धारण, विक्रय तथा परिवहन के विरूद्ध विशेष अभियान संचालित कर 2 जुलाई […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग