‘बल्लेबाजों की सामूहिक नाकामी रही’, रहाणे ने 23.75 करोड़ के वेंकटेश समेत पूरी KKR टीम को लगाई फटकार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 01 अप्रैल 2025। मुंबई इंडियंस के हाथों आईपीएल के मैच में आठ विकेट से मिली हार का ठीकरा कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अपने बल्लेबाजों पर फोड़ा है। उन्होंने कहा कि हमारे बल्लेबाज सामूहिक रूप से नाकाम रहे। रहाणे को केकेआर ने उनके बेस प्राइस दो करोड़ रुपये में खरीदा था, जबकि इस टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनकी कीमत 10 करोड़ से ज्यादा है। उपकप्तान वेंकटेश अय्यर अब तक इस सीजन कुछ खास नहीं कर पाए हैं। उन्हें केकेआर ने 23.75 करोड़ रुपये में साइन किया था। केकेआर की टीम डिफेंडिंग चैंपियन है।

केकेआर के कप्तान रहाणे ने क्या कहा?
केकेआर की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 16.2 ओवर में 116 रन ही बना सकी। मुंबई ने 12.5 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। रहाणे ने मैच के बाद कहा, ‘सामूहिक रूप से बल्लेबाज नाकाम रहे। यह बल्लेबाजी के लिये अच्छा विकेट था और इस पर 180-190 रन बनने चाहिए थे। कई बार जब आप उछाल का सामना कर रहे होते हैं तो उसका उपयोग करना होता है। हमें तेजी से सीखना होगा।

उन्होंने कहा, ‘गेंदबाजों ने काफी कोशिश की लेकिन हम रन ही नहीं बना सके थे। हमारे विकेट गिरते रहे। पावरप्ले में चार विकेट गंवाने के बाद वापसी करना मुश्किल होता है। आपने जो टोटल सोच रखा है, ऐसे में उस प्लान को अमल करना मुश्किल होता है। आपको साझेदारी की जरूरत होती है। आप चाहते हैं कि कोई एक बल्लेबाज अंत तक रुके।’

मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या का बयान
वहीं, मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा, ‘जीत कर अच्छा लगा और यह अहसास संतोषजनक है। हमने इसे एक समूह के रूप में किया और हर किसी ने इसमें योगदान दिया। इससे ज्यादा खुश नहीं हो सकता। हम जिन खिलाड़ियों का समर्थन कर रहे हैं, उसको लेकर हम क्लीयर हैं। इस विकेट से थोड़ी ज्यादा मदद मिली और हमें लगा कि अश्विनी जिस तरह से गेंदबाजी कर रहे हैं, उन्हें खेलने का मौका दिया जा सकता है।

हार्दिक ने कहा, ‘सबसे पहले मैं स्काउट्स को धन्यवाद देना चाहूंगा, यह सब स्काउट्स के कारण है। सभी एमआई स्काउट्स ने सभी जगहों पर जाकर इन बच्चों को चुना है। हमने एक अभ्यास मैच खेला और ऐसा लग रहा था कि उनके पास वह एंगल और लेट स्विंग है। अश्विनी का एक्शन अलग था और साथ ही वह लेफ्टी हैं। जिस तरह से उन्होंने रसेल का विकेट लिया वह बहुत महत्वपूर्ण विकेट था। उन्होंने क्विंटन के उस कैच के साथ बेहतरीन शुरुआत की। एक तेज गेंदबाज को इतना ऊंचा कूदते हुए देखना बहुत अच्छा था।

Leave a Reply

Next Post

कार्टून प्रिंटेड जींस पहनकर पहुंचे होस्ट सलमान, सोनाक्षी-रितेश समेत कई सितारे हुए शामिल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 01 अप्रैल 2025। बॉलीवुड इंडस्ट्री में हर त्योहार को खास तरीके से मनाने की परंपरा है। होली, दिवाली, ईद जैसे त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाए जाते हैं। सलमान खान ने सोमवार की रात ईद पर पार्टी रखी, जिसमें बॉलीवुड के दिग्गज सितारों ने […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर