जोशपूर्ण मैसेज शेयर कर अमिताभ बच्चन बोले-हम लड़ेंगे और जीतेंगे, धनुष उठा प्रहार कर

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों और कोविड योद्धाओं का मनोबल बढ़ाने के लिए बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने एक बेहद शानदार और जोश से भरा मोटिवेशनल मैसेज शेयर किया है। 

अमिताभ बच्चन अपने ऑफिशियल सोशल अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने दिवंगत पिता और कवि हरिवंश राय बच्चन द्वारा लिखी गई ‘अग्नि सी धधक-धधक’ कविता को पढ़ते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है ‘,एक साथ मिलकर हम लड़ेंगे और जीतेंगे’। 

https://twitter.com/SrBachchan/status/1392033585520013320?s=20

तू सबसे पहला वार कर..

वीडियो में ब्लैक आउटफिट में अमिताभ जोश में इस कविता का पाठ करते हुए दिख रहे हैं। वह कहते हैं कि रुके न तू, धनुष उठा प्रहार कर। तू सबसे पहला वार कर। अग्नि सी धधक-धधक, हिरण सी सजग-सजग। सिंह सी दहाड़ कर, शंख सी पुकार कर। रुके न तू, थके न तू। झुके न तू, थमे न तू।

सिख गुरुद्वारे में दिये 2 करोड़ ऑक्सीजन सिलेंडर

आपको बता दें कि हाल ही में अमिताभ ने कोरोना से भारत की लड़ाई में मदद किया है। उन्होंने दिल्ली के सिख गुरुद्वारे में 2 करोड़ और ऑक्सीजन सिलेंडर दान किए हैं। अपने इस मदद से अमिताभ ने उन सभी लोगों की बोलती बंद कर दी है जो बीते कुछ दिनों से उन्हें कोरोना महामारी में मदद नहीं करने के लिए उन्हें ट्रोल कर रहे थे। 

मैं चैरिटी करता हूं ,शो- ऑफ नहीं 

हाल ही में एक पोस्ट में अमिताभ बच्चन एक लिखा था कि हां मैं चैरिटी करता हूं लेकिन मेरा मानना है कि बोलने से बेहतर है करना। उन्होंने लिखा कि उन्होंने और उनके परिवार ने बीते कुछ सालों में जो चैरिटी की है उसका सोशल मीडिया पर शो- ऑफ नहीं किया। सिर्फ लेने वाले को पता है। उन्होंने अपने ब्लॉग में कई सारे डोनेशंस और चैरिटीज का जिक्र भी किया।

अमिताभ बच्चन अपकमिंग प्रोजेक्ट

अब उनकी आने वाली फिल्मों की बात करें तो अमिताभ बच्चन जल्द ही ‘चेहरे’, ‘झुंड’, ‘ब्रह्मास्त्र’ जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही अब अमिताभ को एक बार फिर से रियलिटी क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का भी 13वां सीजन में देखा जाएगा। इस शो का रजिस्टेशन शुरू हो गया है। 

Leave a Reply

Next Post

कोरोना से अनाथ बच्चों को पांच हजार प्रति माह सहायता व निशुल्क शिक्षा देगी सरकार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल 13 मई 2021। कोरोना संकट के बीच मध्यप्रदेश सरकार महामारी की मार झेल रहे बेसहारा और निराश्रित परिवारों को मदद करने की योजना तैयार की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि कोरोनाकाल में ऐसे बच्चे जिनके परिवार से पिता का साया उठ गया […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण