झारखंड: पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी के सलाहकार सुनील तिवारी गिरफ्तार, आदिवासी युवती से यौन शोषण के आरोप में हुई कार्रवाई

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रांची 12 सितम्बर 2021। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार सुनील तिवारी को उत्तर प्रदेश के इटावा से गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर यह कार्रवाई रेप, छेड़छाड़ और एससी-एसटी एक्ट के तहत हुई है। गौरतलब है कि 16 अगस्त को आदिवासी युवती की ओर से सुनील तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके बाद से झारखंड पुलिस सुनील तिवारी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। 

शराब के नशे में की थी हरकत 

युवती ने आरोप लगाया था कि सुनील तिवारी ने शराब के नशे में उसके साथ रेप किया था। बकौल युवती वह सुनील तिवारी के घर पर काम करती थी। वह हमेशा मुझको चॉकलेट देते थे। एक दिन घर में अकेला पाकर उन्होंने गलत हरकत की, जिसका मैनें विरोध किया। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई। खुद को बचाने के लिए युवती छत पर जा छिपी, लेकिन सुनील तिवारी वहां पर भी आ गए और उसके साथ रेप किया। घटना के बाद उन्होंने फोन कर युवती से माफी मांगी और पैसे का लालच देकर किसी से यह बात न बताने को कहा, लेकिन इसके बाद उन्होंने दोबारा युवती के साथ छेड़छाड़ की। 

लोअर कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

सुनील तिवारी ने खुद को बचाने के लिए लोअर कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की थी, जिसको कोर्ट ने खारिज कर दिया। इसके बाद सुनील तिवारी ने हाईकोर्ट में अपील की, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Next Post

कोहली की कप्तानी खतरे में? सलमान बट्ट का आरोप- भारतीय मीडिया में कप्तान विराट के खिलाफ चल रहा 'डर्टी गेम'

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 12 सितम्बर 2021। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर सलमान बट्ट का मानना ​​है कि भारतीय मीडिया कप्तान विराट कोहली को ‘डर्टी गेम’ का निशाना बना रही है। बट्ट का बयान मीडिया में जारी उन खबरों के बाद आया है, जिसमें कहा जा रहा है कि […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं