कोहली की कप्तानी खतरे में? सलमान बट्ट का आरोप- भारतीय मीडिया में कप्तान विराट के खिलाफ चल रहा ‘डर्टी गेम’

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 12 सितम्बर 2021। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर सलमान बट्ट का मानना ​​है कि भारतीय मीडिया कप्तान विराट कोहली को ‘डर्टी गेम’ का निशाना बना रही है। बट्ट का बयान मीडिया में जारी उन खबरों के बाद आया है, जिसमें कहा जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के दौरान विराट कोहली के कुछ फैसलों से नाखुश था। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि भारत अगर संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले टी20 विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करने में विफल रहता है तो विराट की जगह रोहित शर्मा को टी20 का कप्तान बनाया जा सकता है। 

बट्ट ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, ‘क्या आप इस खबर की टाइमिंग देखते हैं? मुझे इस बात से कोई दिक्कत नहीं है कि बोर्ड क्या सोचता है, यह उनके अपने मूल्यांकन के बारे में है कि कौन अपने क्रिकेट को आगे ले जा सकता है…लेकिन क्या यह इन बातों पर चर्चा करने का समय है? अब बात हो रही है कि विराट कोहली की कप्तानी खतरे में है। उन्होंने हाल ही में इंग्लैंड में एक सीरीज खेली, अपनी टीम को शानदार तरीके से लीड किया। लेकिन टीम चयन को लेकर उनकी आलोचना की जा रही है। हालांकि इसके बावजूद वह लगातार अपनी टीम को सपोर्ट कर रहे हैं और बदले में टीम अच्छा क्रिकेट खेल रही है। उनकी टीम हर फॉर्मेट में टॉप पर है और सामने विश्व कप है, इसलिए मीडिया में इस तरह की खबरें आना एक ‘डर्टी गेम’ के अलावा और कुछ नहीं है।’ 

विराट कोहली और रोहित शर्मा द्वारा व्हाइट बॉल सीरीज जीत की तुलना करने के सवाल पर पूर्व पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज ने कहा कि रोहित एक बहुत अच्छा कप्तान है, लेकिन कोहली का भी सभी प्रारूपों में जीत का प्रतिशत अच्छा है। उन्होंने कहा, ‘ मैंने यह पहले भी कहा है, रोहित शर्मा एक बहुत अच्छे कप्तान हैं, बहुत सफल हैं। लेकिन यह इन चीजों के बारे में बात करने का समय नहीं है। मुझे लगता है कि यह समय नहीं है और उस आदमी ने भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत अच्छा किया है। यह खबर फिर से सामने आ रही है, लेकिन बुरी मंशा है जो नहीं होनी चाहिए।’ 

Leave a Reply

Next Post

पीएम मोदी से बात कर भावुक हुए पैरालंपिक खिलाड़ी, बोले- ऐसा सम्मान किसी ने नहीं दिया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 12 सितम्बर 2021। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में 9 सितंबर को भा्रतीय पैरा एथलीटों से अपने आवास पर मुलाकात की थी। इस दौरान खिलाड़ियों ने पीएम मोदी से अपने अनुभव साझा किए। इसी महीने सपन्न हुए टोक्यो पैरालंपिक में भारतीय एथलीटों […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां