बीएचयू में इफ्तार पार्टी पर बवाल जारी: छात्रों ने सिर मुंडवाया; कुलपति आवास पर छिड़का गंगाजल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वाराणसी 30 अप्रैल 2022। बीएचूयू में इफ्तार पार्टी और उसमें कुलपति प्रो.सुधीर जैन के शामिल होने को लेकर बवाल लगातार जारी है। पुतला फूंकने और हनुमान चालीसा पाठ करने के बाद भी विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला थमा नहीं है।  छात्रों ने अब सिर मुंडवाने के साथ ही गंगा जल से कुलपति आवास का शुद्ध‍िकरण किया है। पिछले तीन दिन से छात्र इस मुद्दे पर हंगामा कर रहे हैं। छात्रों की मांग है कि इफ्तार पार्टी के आयोजन पर विवि प्रशासन माफी मांग और दीवार पर भड़काऊ स्‍लोगन लिखने के मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। 

शुक्रवार की शाम बीएचूयू परिसर में छात्रों का एक समूह गंगाजल लेकर कुलपति आवास पहुंचा। छात्रों ने मंत्रोच्‍चारण करते हुए कुलपति आवास के गेट पर गंगा जल छिड़का। वहां मौजूद प्रॉक्‍टोरियल बोर्ड के कुछ सदस्‍यों पर भी गंगा जल छिड़ककर अपने गुस्‍से का इजहार किया। इसके बाद छात्रों ने कुलपति आवास के सामने अपना सिर मुंडवा लिया।

जमकर की नारेबाजी
सिर मुंडवाने और गंगाजल से कुलपति आवास के शुद्ध‍िकरण के साथ ही छात्रों ने वीसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। छात्रों ने ‘वीसी गो बैक’, ‘इस्‍लामीकरण बंद करो’ जैसे नारे लगाए। उन्‍होंने आरोप लगाया कि कुलपति विवि में नई परम्‍परा शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं। छात्रों ने कहा कि दीवारों पर भड़काऊ नारे लिखने के मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी न होना भी सवाल खड़े करता है। उन्‍होंने कहा कि बीएचयू परिसर में इसके पहले इफ्तार पार्टी आयोजित नहीं की गई थी। इसके लिए कुलपति को माफी मांगनी चाहिए। 

ये है मामला
27 अप्रैल को विवि के महिला महाविद्यालय में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था। कुलपति प्रो. सुधीर जैन इसमें शामिल हुए थे। छात्रों का कहना है कि बीएचयू में इससे पहले कभी इफ्तार पार्टी आयोजित नहीं की गई थी। इस विवाद के अगले ही दिन विवि में जगह-जगह कुछ भड़काऊ स्‍लोगन भी लिखे मिले थे। छात्र ऐसे स्‍लोगन लिखने वालों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग कर रहे हैं। 

Leave a Reply

Next Post

COVID-19 Vaccine: कोरोना वैक्सीन के सतर्कता डोज के लिए समय अंतराल में भारत सरकार ने नहीं किया है बदलाव

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 30 अप्रैल 2022। भारत सरकार ने सतर्कता डोज के लिए निर्धारित समय के अंतराल में कोई बदलाव नहीं किया है। बता दें कि सतर्कता डोज के लिए  नौ महीने का अंतराल निश्चित किया गया है। इस सप्ताह की शुरुआत में ही संभावना जताई जा […]

You May Like

छत्तीसगढ़ का मोस्ट वांटेड नक्सली मिसिर बेसरा गिरफ्तार....|....रायगढ़ में रवि भगत पर केस दर्ज; जेल दाखिल....|....जेएसडब्ल्यू प्लांट से 7.5 किलो तांबा तार चोरी....|....ट्रेलर ब्रेकडाउन से थमी रफ्तार....|....जहरीले जंतु के काटने से 3 वर्षीय मासूम की मौत....|....बलरामपुर कलेक्टर ने कृषि विस्तार अधिकारी को किया निलंबित....|....रायपुर में लगी भीषण आग; बार सहित 4 दुकानें जलकर खाक....|....संवेदनशील पहल से लौट रही जिंदगी की मुस्कान....|....कोतबा-बागबहार सड़क का काम प्रगति पर, अक्टूबर-2026 तक पूरा करने का लक्ष्य....|....लोदाम में बर्तन दुकान पर दबिश, 13 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से भंडारित मिले