अनुराग ठाकुर ने राहुल पर लगाया देश को बदनाम करने का आरोप, बोले- सेना और देश से माफी मांगें

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 14 मार्च 2023। ब्रिटेन के कार्यक्रमों में राहुल के बयानों से देश में बवाल मचा हुआ है। भाजपा कांग्रेस और राहुल गांधी पर देश को बदनाम करने का लगा रही है। वहीं कांग्रेस भी सोशल मीडिया और प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से केंद्र सरकार पर पलटवार करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। वहीं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उनपर दुनियाभर में भारत को बदनाम करने का आरोप लगाया।

देश की सीमा पर तैनात जवानों से माफी मांगनी चाहिए
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर कहा कि कांग्रेस के समय मीडिया को बंद करने का काम हुआ और देश से बाहर जाकर भारत को दुनियाभर में बदनाम करने का काम करते हो। आगे कहा कि राहुल गांधी को देश वापस आकर सदन में सांसदों से, देश से माफी मांगनी चाहिए। वहीं देश की सीमा पर तैनात सेना के जवानों से माफी मांगनी चाहिए साथ ही उनको देश की महिलाओं, मजदूरों से माफी मांगनी चाहिए।

देश का मजदूर देश को सींचता है
आगे अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश का मजदूर अपने खून पसीना बहाकर देश को सींचता है और देश को आगे बढ़ाता है, जिसके चरण धोकर पीएम मोदी उनका सम्मान करते हैं। और आप दुनिया के देशों में जाकर भारत का अपमान करने में लगते हैं। उन्होंने कहा कि टेरर-फंडिंग मामलों की जांच करने वाले संगठन अब कांग्रेस के भ्रष्टाचार मॉडल पर केस स्टडी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

ऑस्ट्रेलिया जल्द खरीदेगा अमेरिकी परमाणु-संचालित पनडुब्बियां, 30 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का सौदा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 14 मार्च 2023। चीन की करतूतों से परेशान दुनियाभर के देश उसके खिलाफ पुरजोर तरीके से योजनाएं बना रहे हैं। दक्षिण चीन सागर से लेकर दुनियाभर में फैले व्यापार में ड्रैगन के हस्तक्षेप को लेकर ताकतवर देश उस पर नजर बनाए हुए हैं और […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ