सड़क हादसे के बाद गांव में एक साथ जली 19 चिताएं, बुजुर्ग ने परिवार के 10 सदस्यों को दी मुखाग्नि

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कवर्धा 21 मई 2024। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में कल सोमवार को हुए सड़क हादसे में 19 जानें एक साथ मौत के गाल में समा गई। एक साथ हुई 19 मौतों के बाद गांव सेमरहा में मातम पसरा हुआ है। अपनों के खोने का दर्द उनकी चीख पुकार से सहज ही लगाया जा सकता है। इस हादसे ने हर किसी को तोड़ कर रख दिया। ध्रुवे परिवार पर तो मौत का तांडव ही हो गया। जहां परिवार ने एक साथ 10 सदस्यों को खो दिया। बुजुर्ग ने जब 10 सदस्यों को मुखाग्नि दी तो एक आंख नम नजर आई। वही 5 शव गांव में ही दूसरे स्थान पर जलाए गए। बताया जा रहा है कि मृतकों में 4 सदस्य एक ही परिवार के भी शामिल है।

अंतिम संस्कार में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी शामिल हुए। इस हादसे को लेकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कवर्धा जिले में अत्यंत हृदय विदारक पीड़ादायक घटना हुई है। मृतकों को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। परिजनों को अपनी सहानुभूति व्यक्त करता हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। सहायता राशि देने की घोषणा भी सरकार ने की है। सरकार ऐसी दुख की घड़ी में परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है।

बता दें कि 20 मई सोमवार को कवर्धा जिले के कुकदुर थाना इलाके के बाह पानी गांव में दर्दनाक हादसा हो गया था। इस हादसे में 19 मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों में महिलाओं की संख्या ज्यादा थी। सभी लोग तेंदुपत्ता लेकर वापस आ रहे थे। तभी ड्राइवर ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और वाहन 20 फीट नीचे खाई में पलट गया। वाहन में करीब 25 से 30 लोग सवार थे।

Leave a Reply

Next Post

झूठ बोलकर सत्ता में आये पीएम मोदी जनता से कर रहे हैं विश्वासघात : खडगे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 21 मई 2024। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर झूठ फैलाने की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वह झूठ बोलकर सत्ता में आए और पिछले 10 साल से देश की जनता से […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं