ईरान और पाकिस्तान के आपसी हमलों पर भारत का जबरदस्त रिएक्शन आया सामने, अमेरिका-चीन ने भी दी राय

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 18 जनवरी 2024। ईरान और पाकिस्तान के बीच शुरू हुए हमलो के बीच दुनियाभर के देश प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ईरान की ओर से पाकिस्तान के बलूचिस्तान में की गई एयरस्ट्राइक के बाद दोनों देशों के बीच तनाव का माहौल है। इस हमले के बाद पाकिस्तान ने ईरान से अपने राजदूत को वापस बुला लिया है। वहीं, पाकिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री जलील अब्बास जिलानी ने ईरान के विदेश मंत्री से फोन पर बात करते हुए कहा है कि किसी भी देश को इस खतरनाक रास्ते पर नहीं चलना चाहिए। भारत के विदेश मंत्रालय ने इस पर जहा सधी हुई  प्रतिक्रिया दी है वहीं अमेरिका और चीन ने भी अपनी राय जाहिर की है। भारत के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए कहा है कि यह मामला ईरान और पाकिस्तान के बीच का है। भारत की आतंकवाद को लेकर  नीति जीरो टॉलरेंस वाली है और आत्मरक्षा में की गई  कार्रवाइयों को हम समझते हैं।  विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि अगर कोई देश अपनी हिफाजत के लिए कार्रवाई करता है तो भारत उसकी स्थिति समझ सकता है।  उन्होंने कहा कि जहां तक हमारी राय का सवाल है तो हम कई बार साफ कर चुके हैं कि आतंकवाद के मामले में कोई समझौता नहीं किया जाएगा।  वहीं, अमेरिका ने ईरान की स्ट्राइक को गलत बताया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि ईरान ने हाल ही के दिनों में अपने तीन पड़ोसी मुल्कों की संप्रभुता का उल्लंघन किया है।अमेरिका ने ईरान की ओर से पाकिस्तान में की गई एयरस्ट्राइक की निंदा की है। अमेरिका ने कहा है कि हमने पिछले कुछ दिनों में ईरान को पाकिस्तान, इराक और सीरिया की संप्रभु सीमाओं का उल्लंघन करते हुए देखा है  इसलिए हम ईरान की ओर से की गई एयरस्ट्राइक की निंदा करते हैं।

इधर, चीन ने पाकिस्तान और ईरान दोनों से कहा कि वो तनाव न बढ़ाएं, क्योंकि इससे दोनों देशों को नुकसान है। पाकिस्तान और ईरान दोनों ही शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन यानी SCO के मेंबर हैं और चीन के करीबी ट्रेडिंग पार्टनर हैं। ईरान मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक ईरान ने अपने बॉर्डर पर फौज की तैनाती अचानक बढ़ा दी है। माना जा रहा है कि पाकिस्तान की फौज आतंकियों को ढाल बनाकर ईरान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई कर सकती है।

ईरानी समाचार एजेंसी IRNA के मुताबिक, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के एक सदस्य की पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा से लगे देश के अशांत दक्षिणपूर्वी प्रांत में गोली मारकर हत्या कर दी गई है।  बता दें कि ईरान ने मंगलवार को पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आतंकी संगठन जैश उल-अदल के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी। आतंकी संगठन जैश उल-अदल को ‘आर्मी ऑफ जस्टिस’ के नाम से भी जाना जाता है साल 2012 में स्थापित यह संगठन एक सुन्नी आतंकवादी समूह है, जो बड़े पैमाने पर पाकिस्तान से ऑ

Leave a Reply

Next Post

कोहरे से प्रभावित हुआ रेल यातायात, दिल्ली में न्यूनतम तापमान पहुंचा 6.6 डिग्री सेल्सियस

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव दिल्ली में गुरूवार की सुबह कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले दो दिन में शहर के […]

You May Like

एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक....|....रामायण एडवांस बुकिंग: रणबीर की फिल्म ने कमाए 7 करोड़ रुपये....|....रूसी जेल में टूट गए थे स्टीफन हबर्ड....|....संयुक्त राष्ट्र में भारत की दो-टूक