चित्रकूट भीषण सड़क हादसा: जनरथ और बुलेरों की टक्कर में 5 लोगों की दर्दनाक मौत, 6 घायल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

चित्रकूट 21 नवंबर 2023। रैपुरा थाना क्षेत्र के बगरेही लालापुर के समीप झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे में मंगलवार दोपहर परिवहन निगम की जनरथ बस और चार पहिया वाहन आमने-सामने टकरा गए। दोनों वाहनों की भिडंत इतनी जोरदार रही कि बस करीब 20 मीटर तक चार पहिया वाहन को घिसटते हुए ले गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। आनन-फानन पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे में चार पहिया वाहन सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। इनमें छह लोगों को प्रयागराज रेफर किया गया है।

मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे चार पहिया वाहन तेज गति से प्रयागराज की तरफ से कर्वी आ रहा था। जबकि कर्वी से परिवहन निगम की जनरथ बस बांदा से अयोध्या सवारियां लेकर जा रहीथी। जनरथ बस मुख्यालय कर्वी से करीब पौने ग्यारह बजे रवाना हुई थी। दोनों वाहनों में बगरेही लालापुर के पास आमने-सामने जोरदार भिडंत हो गई। रफ्तार इतनी तेज रही कि बस टकराने के बाद चार पहिया वाहन को पीछे की तरफ करीब 20 मीटर घसीट ले गई। चार पहिया वाहन के परखच्चे उड़ गए। नंबर के मुताबिक चार पहिया वाहन एमपी के पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना क्षेत्र के लइचा गांव का बताया जा रहा है। इस वाहन में कुल 11 लोग सवार थे।

हादसे की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन सभी को घायलों को एंबुलेंस से ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल व सीएचसी रामनगर में दाखिल कराया। बताते हैं कि हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हुई, जबकि दो लोगों ने जिला अस्पताल लाने के बाद दम तोड़ दिया। एक किशोर की सीएचसी रामनगर में मौत हो गई। इसके अलावा चार पहिया वाहन सवार दो लोगों को जिला अस्पताल व चार को सीएचसी रामनगर से प्रयागराज रेफर किया गया है। जबकि बस में सवार एक मुसाफिर को घायल होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद डीएम अभिषेक आनंद व एसपी वृंदा शुक्ला मौके पर पहुंचे। बस चालक व परिचालक हादसे के बाद तुरंत भाग गए। दोनों अधिकारियों ने जिला अस्पताल पहुंचकर भी जानकारी ली। डीएम ने बताया कि हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है। और छह लोगों को प्रयागराज रेफर किया गया है। चार पहिया वाहन के नंबर के आधार पर संबंधित लोगों को अवगत कराया गया है। वह अपने गांव से रवाना हो गए है।

Leave a Reply

Next Post

मतगणना के लिए रिटर्निग अफसरों को मिला प्रशिक्षण

शेयर करेनिष्पक्ष एवं पारदर्शिता पूर्ण मतगणना करने कलेक्टर के निर्देश इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 22 नवम्बर 2023। विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद 3 दिसम्बर को आयोजित मतगणना की तैयारियां जिला प्रशासन द्वारा जोर-शोर से की जा रही है। मतगणना कार्य के लिए रिटर्निंग अफसरों और उनकी […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं