जंतर-मंतर पर पहलवानों के प्रदर्शन का एक महीना, पूनिया का छलका दर्द…बोले-‘जमाने में और भी गम’

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 26 मई 2023। भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ अपने प्रदर्शन में समर्थन जुटाने के लिए विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया समेत प्रदर्शनकारी पहलवान उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों का दौरा करेंगे। उनका मकसद 28 मई को नए संसद भवन के सामने होने वाली महिलाओं की महापंचायत के लिए समर्थन जुटाना है। बजरंग और विनेश हरियाणा के जींद गए हैं तो रियो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक और उनके पति सत्यव्रत कादियान पंजाब गए हैं। इसी बीच बजरंग पुनिया का उस समय दर्द छलका जब उन्होंने जंतर-मंतर पर दूसरे लोगों को धरने पर बैठे हुए देखा।

बजरंग पुनिया ने कहा कि दुनिया में और भी लोग दुखी हैं। अपने विरोध प्रदर्शन पर बोलते हुए बजरंग ने कहा कि हमें ये कभी भी नहीं लगा था कि हमारे इतने सारे मेडल जीतने के बावजूद हमारी आवाज नहीं सुनी जाएगी, हालांकि हकीकत कुछ और ही है। पुनिया ने कहा कि कुछ लोग धरने पर बेरोजगारी की समस्या को लेकर बैठे हुए हैं। पुनिया ने कहा कि कभी-कभी आपको एहसास होता है कि इस दुनिया में केवल आपका ही दुःख नहीं है, ऐसे कई लोग हैं जो ज्यादा और लंबे समय तक पीड़ित हैं।

जंतर-मंतर पर धरने पर मोर्चा संभालने वाली पहलवान संगीता फोगाट ने कहा कि वे सभी अलग अलग स्थानों का दौरा करके भावी कार्रवाई की योजना को लेकर खाप नेताओं से बात कर रहे हैं। ‘सात महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे बृजभूषण के खिलाफ देश के शीर्ष पहलवान एक महीने से अधिक समय से धरने पर हैं। वे राजधानी में बंगला साहिब गुरूद्वारा, हनुमान मंदिर, राजघाट समेत विभिन्न जगहों पर जा चुके हैं। उन्होंने 23 मई को कैंडल लाइट मार्च भी निकाला।

Leave a Reply

Next Post

दुनिया के 20 सबसे अमीर देशों में ढाई करोड़ से अधिक लोगों से कराई जा रही जबरन मजदूरी...भारत को लेकर चौंकाने वाला आकंड़ा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 26 मई 2023। विश्व के 20 सबसे अमीर देशों में जबरन मजदूरी को बढ़ावा दिया जा रहा है और लगभग पांच करोड़ लोगों में से आधे से अधिक की ‘आधुनिक दासता’ के लिए ये देश ही जिम्मेदार हैं। बुधवार को जारी एक रिपोर्ट […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण