दुनिया के 20 सबसे अमीर देशों में ढाई करोड़ से अधिक लोगों से कराई जा रही जबरन मजदूरी…भारत को लेकर चौंकाने वाला आकंड़ा

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 26 मई 2023। विश्व के 20 सबसे अमीर देशों में जबरन मजदूरी को बढ़ावा दिया जा रहा है और लगभग पांच करोड़ लोगों में से आधे से अधिक की ‘आधुनिक दासता’ के लिए ये देश ही जिम्मेदार हैं। बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। मानवाधिकार संगठन ‘वाक फ्री फाउंडेशन’ (Human rights organization ‘Walk Free Foundation’) की रिपोर्ट में कहा गया है कि G20 ग्रुप के छह देशों में सर्वाधिक संख्या में लोग आधुनिक दासता का सामना कर रहे हैं। उनसे या तो जबरन मजदूरी कराई जा रही है, या उन्हें विवाह के लिए मजबूर किया जा रहा है।

इस सूची में 1.1 करोड़ लोगों के साथ भारत पहले स्थान पर है, इसके बाद चीन (58 लाख), रूस (19 लाख), इंडोनेशिया (18 लाख), तुर्की (13 लाख) और अमेरिका (11 लाख) का स्थान है। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘आधुनिक दासता की न्यूनतम मौजूदगी वाले ज्यादातर देश-स्विटजरलैंड, नार्वे, जर्मनी, नीदरलैंड, स्वीडन, डेनमार्क, बेल्जियम, आयरलैंड, जापान, और फिनलैंड-भी G20 के सदस्य हैं।” इसमें कहा गया है, ‘‘हालांकि, इन देशों में भी, उनके आर्थिक विकास के उच्च स्तर, लैंगिक समानता, समाज कल्याण, और राजनीतिक स्थिरता तथा मजबूत आपराधिक न्याय प्रणाली के बावजूद हजारों लोग जबरन काम या विवाह करने के लिए मजबूर हैं।

पिछले साल सितंबर में, संयुक्त राष्ट्र के अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रवास संगठन तथा वाक फ्री ने यह अनुमान लगाया था कि 2021 के अंत तक पांच करोड़ लोग ‘आधुनिक दासता’ में रहने को मजबूर थे, जिनमें 2.8 करोड़ लोगों ने जबरन मजदूरी का सामना किया और 2.2 करोड़ लोगों का जबरन विवाह कर दिया गया। यह 2016 की समाप्ति से महज पांच वर्षों में एक करोड़ की वृद्धि है। रिपोर्ट के अनुसार, 2021 के अंत में सर्वाधिक संख्या में आधुनिक दासता वाले देशों में उत्तर कोरिया, एरीट्रिया, मॉरीटानिया, सऊदी अरब और तुर्की शामिल थे।

Leave a Reply

Next Post

'कम से कम उन्हें बुलाइए तो...', उद्घाटन समारोह में राष्ट्रपति को नहीं बुलाने पर भड़के संजय राउत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 26 मई 2023। नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर सियासी माहौल काफी गर्माया हुआ है। शिवसेना (यूबीटी) नेता और सांसद संजय राउत ने उद्घाटन समारोह के आमंत्रण पत्र में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का नाम नहीं होने पर मोदी सरकार पर हमला बोला […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां