अब नोरा फतेही के गाने पर अफ्रीकी भाई-बहन ने की जबरदस्त लिप्सिंग, लोग बोले- ‘ये है कुसु कुसु का बेस्ट वर्जन’

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 03 दिसम्बर 2021 । नोरा फतेही अपने बोल्ड लुक, ग्लैमरस अंदाज और जबरदस्त गानों की वजह से सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में फेमस हो चुकी हैं. उनके गाने जैसे ही रिलीज होते हैं, लोगों की जुबान पर चढ़ जाते हैं. सोशल मीडिया पर उनके डांस के तमाम वीडियो मौजूद हैं, जो धूम मचा रहे हैं. इसी कड़ी में ‘कुसु-कुसु’ सॉन्ग भी जुड़ गया है. उनका यह सॉन्ग हाल ही में रिलीज हुआ है और इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है और सबसे खास बात ये है कि उनके इस गाने पर हाल ही में सोशल मीडिया पर स्टार बने अफ्रीकी भाई-बहन ने जबरदस्त परफॉर्म कर ‘सोने पर सुहागा’ कर दिया है.

ये अफ्रीकी भाई-बहन तंजानिया के रहने वाले हैं. उनके कई वीडियो अब तक सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं. उनका ताजा वीडियो नोरा फतेही के ‘कुसु-कुसु’ गाने पर है, जिसमें वे शानदार लिप्सिंग करते हुए जबरदस्त डांस भी करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि पारंपरिक ड्रेस और आभूषण पहने बहन आगे खड़े होकर गाने पर लिप्सिंग कर रही है और पीछे उसका भाई शानदार तरीके से डांस कर रहा है और कई ऐसे मूव भी किए हैं, जो हैरान करने वाले हैं.

इन दोनों भाई-बहनों के लिप्सिंग को देख कर ऐसा लगता ही नहीं है कि उन्हें हिंदी नहीं आती होगी. उनकी लिप्सिंग एकदम परफेक्ट दिखाई देती है. उनके इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर kili_paul नाम की आईडी से शेयर किया गया है. इस वीडियो को लोग कितना पसंद कर रहे हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि अब तक वीडियो पर 1 मिलियन यानी 10 लाख से भी अधिक व्यूज मिल चुके हैं, जबकि 35 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक किया है.

लोगों ने यह शानदार वीडियो देख कर जमकर कमेंट्स भी किए हैं. एक यूजर ने लिखा है, ‘कुसु कुसु का बेस्ट वर्जन. वह (लड़की) बहुत सुंदर है और आपके (लड़का) डांस मूव्स बस कमाल हैं. आप दोनों सुपर हैं’. यहां सबसे खास बात ये है कि इस वीडियो को जारा खान ने भी पसंद किया है, जिन्होंने ‘कुसु-कुसु’ गाने को अपनी आवाज दी है. उन्होंने कमेंट में लिखा है, ‘आप लोगों को मेरे गाने पर डांस करते हुए देखकर अच्छा लगा. आप दोनों कमाल के हैं’. इसके अलावा भी कई यूजर्स ने कमेंट करके गाने और उसपर अफ्रीकी भाई-बहन के परफॉर्मेंस की खूब तारीफ की है.

Leave a Reply

Next Post

बेटा ट्रेन से कटा, रोते हुए बेसुध होकर पिता ट्रैक पर गिरा, दूसरी ट्रेन उसे भी कुचलते निकल गई

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव होशंगाबाद 3 दिसम्बर 2021 ऐसी दिल दहला देने वाली घटना आपने शायद ही सुनी होगी। मध्यप्रदेश के होशंगाबाद में पिता की आंखों के सामने बेटा ट्रेन से कट गया। जवान बेटे को चीथड़ों में देखकर पिता बेसुध हो गया। वह ट्रैक पर ही बैठकर रोने-पीटने […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर