सरगुजा संभाग के 819 हड़ताली पटवारियों को नोटिस

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अम्बिकापुर, 02 नवंबर 2026। सरगुजा संभाग में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए सभी 819 पटवारियों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। संभागायुक्त नरेन्द्र दुग्गा ने सभी हड़ताली पटवारियों को तत्काल काम पर लौटने के निर्देश दिए हैं। संभाग के सभी 6 जिलों के अनुविभागीय दंडाधिकारियों (एसडीएम) ने संबंधित पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने और उसी दिन संबंधित तहसीलदार के माध्यम से लिखित स्पष्टीकरण देने को कहा है। निर्धारित समय पर कार्य पर उपस्थित नहीं होने पर एकपक्षीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

जिलेवार 819 पटवारियों को नोटिस
संभाग के सभी 6 जिलों में कुल 819 पटवारियों को नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें सरगुजा के 216, सूरजपुर के 192, बलरामपुर के 150, जशपुर के 150, कोरिया के 60 और एमसीबी के 51 पटवारी शामिल हैं। इसके अलावा बलरामपुर जिले में निर्धारित मुख्यालय पर निवास नहीं करने के आरोप में 5 पटवारियों को निलंबित भी किया गया है।

किसानों से जुड़े महत्वपूर्ण कामकाज ठप
संभागायुक्त ने स्पष्ट किया है कि बिना पूर्व अनुमति या अवकाश के अनुपस्थित रहने से कई महत्वपूर्ण और समयबद्ध कार्य बाधित हो रहे हैं। इनमें डिजिटल क्रॉप सर्वे, फिजिकल वेरिफिकेशन, एग्रीस्टैक और आगामी धान खरीदी के लिए कृषक अभिलेखों का सत्यापन शामिल है। इसके अलावा आय, जाति और निवास प्रमाण पत्रों की जांच, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन और राजस्व न्यायालयों से जुड़े प्रकरण भी प्रभावित हो रहे हैं। हाल ही में चक्रवाती तूफान से फसलों को हुए नुकसान का त्वरित सर्वे, आकलन और किसानों को राहत राशि वितरण का काम भी पटवारियों की गैर-मौजूदगी से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इससे आम जनता और किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हड़ताल अवधि का वेतन कटेगा, सेवा में व्यवधान दर्ज होगा
प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अनधिकृत अनुपस्थिति को सेवा नियमों के तहत गंभीर कदाचार माना जाएगा। हड़ताल अवधि के वेतन और अन्य सेवा लाभों पर रोक लगाने के साथ ही इस अवधि को ‘ब्रेक इन सर्विस’ (सेवा में व्यवधान) के रूप में दर्ज किया जाएगा। प्रशासन ने सभी पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण कर अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Next Post

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाका

शेयर करेईरान का नौसैनिक बारूदी सुरंग से टकराने का दावा इंडिया रिपोर्टर लाइव  तेहरान, 02 नवंबर 2026। ईरान के होर्मुज जलडमरूमध्य में दो तेल टैंकरों में जोरदार धमाके होने का दावा किया गया है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की नौसेना के मुताबिक, दोनों जहाज प्रतिबंधित समुद्री रास्ते […]

You May Like

दीया मिर्जा का प्रदूषण मुक्त दिवाली वाला वीडियो हटाया....|....दिल-दिमाग दोनों को हेल्दी रखने के लिए जरूरी है नियमित व्यायाम....|....किमी एंटोनेली के नाम दर्ज हुआ रिकॉर्ड....|....होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाका....|....सरगुजा संभाग के 819 हड़ताली पटवारियों को नोटिस....|....महादेव सट्टा एप के मुख्य प्रमोटर सौरभ की रायपुर में आज पेशी....|....उमरिया में आधी रात को सागौन तस्करी का भंडाफोड़....|....खातेगांव टीआई की पत्नी को एसआई पद पर अनुकंपा नियुक्ति....|....गौवंश सड़कों पर भटकने मजबूर, गौधाम के नाम पर करोड़ों के अनुदान और घोषणाओं का हिसाब दे सरकार - कांग्रेस....|....एआई मिशन के नाम पर युवाओं को सपना नहीं, रोजगार का ठोस रोडमैप चाहिए - कांग्रेस