मंत्री डॉ.डहरिया के हाथों दिव्यांग साहू दंपति को मिला एक लाख रुपए का चेक, नगरीय प्रशासन मंत्री ने की खुशहाल जीवन की कामना

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर,  25 सितम्बर 2021। निःशक्तजन दंपति प्रदीप साहू और उनकी पत्नी सविता साहू को नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आरंग में एक लाख रुपए का चेक प्रदान किया। इस दौरान मंत्री ने निःशक्तजन दंपति को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए खुशहाल जीवन की कामना की। समाज कल्याण विभाग के माध्यम से प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाले साहू दंपति ने मंत्री के हाथों राशि मिलने पर खुशी प्रकट करते हुए कहा कि शासन द्वारा निःशक्तजनों के लिए प्रोत्साहित करने चलाई जा रही योजना का लाभ उनके जीवन स्तर को भी प्रभावित करेगी। इस राशि से वे अपने स्वरोजगार से संबंधित कार्यों को बढ़ायेंगे। आरंग विकासखण्ड के ग्राम बैहार में रहने वाले साहू दंपति ने बताया कि उन्हें जब मालूम हुआ कि शासन द्वारा समाज कल्याण विभाग के माध्यम से दिव्यांगों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है तो उन्होंने अपना आवेदन प्रस्तुत किया था। शासन द्वारा राशि स्वीकृत होने के बाद आज मंत्री के हाथों राशि मिली है। इस दौरान राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष देवेंद्र बहादुर सिंह, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर, कोमल साहू,समाज कल्याण विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष ने की उद्यान विभाग के कार्यों की समीक्षा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 25 सितम्बर 2021। छत्तीसगढ़ शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल ने बेमेतरा जिले के प्रवास के दौरान उद्यान विभाग के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान शाकंभरी बोर्ड के सदस्य पवन पटेल, अनुराग पटेल, दुखुवा पटेल एवं हरीलाल पटेल भी उपस्थित थे। बैठक में […]

You May Like

8 मिनट, 200 सवाल और हजारों बच्चों का मैथ्स से मुकाबला....|....उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक