ग्वालियर में पकड़े गए 13 बांग्लादेशी अब पहुंच गए मालदा, अवैध रूप से रह रहे थे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

ग्वालियर, 25 अगस्त 2026। ग्वालियर में अवैध रूप से रह रहे 13 बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। 3 अगस्त को शहर में अलग-अलग स्थानों से पकड़े गए इन सभी लोगों को उनके देश भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ग्वालियर पुलिस की स्पेशल टीम सभी 13 लोगों को कड़ी सुरक्षा के बीच पश्चिम बंगाल के मालदा लेकर पहुंची है। यहां बीएसएफ की निगरानी में निर्धारित प्रक्रिया के तहत उन्हें बांग्लादेश भेजा जाएगा।

ग्वालियर पुलिस ने 3 अगस्त को शहर में तीन अलग-अलग स्थानों पर छापामार कार्रवाई की थी। इस दौरान सात पुरुष, तीन महिलाएं और तीन बच्चों समेत कुल 13 बांग्लादेशी नागरिक पकड़े गए थे। पुलिस की जांच में इनके पास भारत में रहने से जुड़े वैध दस्तावेज नहीं मिले थे। पूछताछ में सभी के बांग्लादेशी नागरिक होने की जानकारी सामने आई थी।

कार्रवाई के बाद सभी 13 लोगों को ग्वालियर पुलिस लाइन में बनाए गए डिटेंशन सेंटर में रखा गया था। इसके बाद पुलिस ने उनकी नागरिकता की आधिकारिक पुष्टि के लिए दस्तावेज दिल्ली स्थित बांग्लादेशी दूतावास के माध्यम से बांग्लादेश भेजे। संबंधित स्तर पर सत्यापन के बाद सभी 13 लोगों के बांग्लादेशी नागरिक होने की पुष्टि की गई।

नागरिकता की पुष्टि होने के बाद ग्वालियर पुलिस ने डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू की। स्पेशल पुलिस टीम सभी को ग्वालियर से मालदा लेकर पहुंची है। मालदा स्थित बीएसएफ कैंप में आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। इसके बाद बीएसएफ के जरिए इन्हें भारत-बांग्लादेश सीमा से बांग्लादेश भेजा जाएगा। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, एक-दो दिन में सभी नागरिकों को बांग्लादेश रवाना किया जा सकता है।

पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए लोगों में शकील खान, उसकी पत्नी काजल खान और उनका पांच साल का बेटा ताल्हा खान शामिल है। यूसुफ शेख, उसकी पत्नी सलमा शेख और उनके बच्चे हबीबुल्लाह व हुमायरा शेख भी पकड़े गए थे। इसके अलावा जमाल मुल्ला और उसका बेटा जुम्मन मुल्ला, मोहम्मद मलिक, मोहम्मद नुबेर और रेहान खान शामिल हैं। ग्वालियर पुलिस का कहना है कि विदेशी नागरिकों की पहचान और नागरिकता की पुष्टि के बाद उन्हें नियमानुसार उनके देश भेजने की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल सभी की डिपोर्टेशन प्रक्रिया मालदा में जारी है।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता प्रकोप: राजधानी में मामलों में बढोतरी

शेयर करेसरकार अलर्ट, बुलाई हाई-लेवल मीटिंग इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली, 25 अगस्त 2026। दिल्ली में स्वाइन फ्लू (एच1एन1) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस साल दिल्ली में इन्फ्लुएंजा-ए के 2,300 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। इनमें शुक्रवार तक एच1एन1 के 1,777 से अधिक मामले शामिल […]

You May Like

शादी का झांसा देकर 5 लाख से अधिक की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़....|....स्कूल में प्रिंसिपल ने चोर गिरोह बनाया....|....बच्चों के भोजन में छिपकली मिलने के बाद एक्शन में खाद्य सुरक्षा टीम....|....डिप्टी सीएम आवास के सामने एएनएम का उग्र प्रदर्शन....|....नेपाल में फिर कुदरत का कहर: बाढ़ के साथ बहते दिखे घर और पुल....|....महाकाल की शरण में भारतीय खिलाड़ी....|....घर में घुस कर हत्या कर दी जा रही, पुलिस और सरकार मूकदर्शक - कांग्रेस....|....पहले बिजली बेचता था छत्तीसगढ़, भाजपा राज में खरीदना पड़ रहा - कांग्रेस....|....राम वन गमन पथ के धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों को तबाह कर रही है भाजपा सरकार - कांग्रेस....|....गंभीर मरीजों और उनके परिवारों का सहारा बना ‘सुकून निलया’