योग दिवस पर नितिन नबीन का राजनीतिक संदेश: पंजाब में बदलाव तय, भाजपा सरकार बनने का समय दूर नहीं

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जालंधर 21 जून 2026। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने योगाभ्यास कर लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने पंजाब की राजनीति को लेकर भी बड़ा बयान दिया और राज्य में भाजपा के भविष्य को लेकर विश्वास जताया। मीडिया से बातचीत करते हुए नितिन नबीन ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि भारत की प्राचीन संस्कृति और जीवन दर्शन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज योग को वैश्विक पहचान मिली है और दुनिया के अधिकांश देशों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।

पश्चिम बंगाल का दिया उदाहरण
पश्चिम बंगाल का उदाहरण देते हुए कहा कि एक समय ऐसा था जब वहां योग दिवस को लेकर अपेक्षित माहौल नहीं होता था, लेकिन आज पश्चिम बंगाल में भी बड़े स्तर पर योग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह देशभर में योग और भारतीय संस्कृति के प्रति लोगों का जुड़ाव बढ़ा है, उसी तरह पंजाब में भी आने वाले समय में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। पंजाब की राजनीतिक स्थिति पर बोलते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी राज्य में संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। 

पंजाब में बनेगी भाजपा की सरकार 
उन्होंने दावा किया कि भाजपा पंजाब में सरकार बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है और कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर लोगों के बीच जाकर पार्टी की नीतियों को पहुंचा रहे हैं। नितिन नवीन ने कहा कि पंजाब लंबे समय से कई गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। नशे की समस्या, बेरोजगारी, पलायन, किसानों की परेशानियां और विकास कार्यों की धीमी गति जैसे मुद्दों ने राज्य को प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा इन समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और जनता को बेहतर शासन देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में पंजाब की जनता भाजपा को अवसर देगी और राज्य विकास, रोजगार, निवेश और सुशासन के नए दौर में प्रवेश करेगा। 

भाजपा का लक्ष्य पंजाब को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करना है, जहां युवाओं को रोजगार, किसानों को सम्मान और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी नागरिकों से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की और कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ समाज ही मजबूत राष्ट्र की नींव होते हैं।

Leave a Reply

Next Post

योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दें : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

शेयर करेविश्व को भारत की अमूल्य देन है योग, इसे जन-जन तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अम्बिकापुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सामूहिक योगाभ्यास इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 21 जून 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अम्बिकापुर के पीजी […]

You May Like

जगदलपुर में सुधरेगी यातायात व्यवस्था:जिला प्रशासन के साथ व्यापारी संघ की हुई बैठक....|....अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन....|....आबूधाबी से इंदौर आई फ्लाइट में पहली बार सोने की तस्करी....|....महाकाल की भस्म आरती का रहस्य, अब श्मशान की राख नहीं....|....प्रज्ञानंद सेंट लुइस रैपिड-ब्लिट्ज प्रतियोगिता में शीर्ष पर....|....छत्तीसगढ़ में फिर मेहरबान होगा मानसून, अगले 72 घंटे भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट....|.... खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध परिवहन करने वाले 12 वाहन जब्त....|....बिजली बिल हाफ योजना से 400 यूनिट छूट बंद, बिजली दर में वृद्धि, स्मार्ट मीटर से लूट के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार....|....असंवेदनशील भाजपा सरकार मजदूरों के शवों को नहीं ला पाई, भाजपाई बेशर्मी से बचाव कर रहे - कांग्रेस....|....खेल-खेल में पर्सनल केयर की दुनिया से रूबरू होंगे बच्चे