बड़ा फैसला: पंजाब में आबादी के अनुसार तय होगा अनुसूचित जातियों के कल्याण का सालाना बजट, अगले सत्र में पेश होगा विधेयक

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

चंडीगढ़ 30 जुलाई 2021। पंजाब में अनुसूचित जातियों के कल्याण के लिए उनकी आबादी के अनुपात के अनुसार सालाना बजट में व्यवस्था करने का कदम उठाते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस बाबत कैबिनेट में नया बिल लाने के फैसले को मंजूरी दे दी। इस तरह विधानसभा के अगले सत्र में इस बिल को कानून बनाने का रास्ता भी साफ हो गया है।
‘पंजाब राज्य अनुसूचित जाति कल्याण और विकास (वित्तीय साधनों की योजनाबंदी, व्यवस्था और उपयोग) उप-आवंटन बिल -2021’ के जरिए सरकार अनुसूचित जातियों से जुड़े मामलों को लागू करने की संस्थागत विधि को अमल में लाने में समर्थ हो जाएगी। जब यह कानून विधानसभा में पास होगा तो इससे राज्य सरकार को अनुसूचित जातियां उप-योजना के तहत विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावशाली तरीके से लागू करने में मदद मिलेगी। 

निदेशालय का होगा गठन

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि अनुसूचित जातियां उप-योजना के गठन के अलावा इसके कार्यान्वयन की निगरानी के लिए निदेशालय अनुसूचित जातियां उप-योजना नोडल एजेंसी होगा। राज्य के सालाना बजट अनुमानों को स्वीकृत के लिए पंजाब विधानसभा में सौंपने से पहले संबंधित अथॉरिटी प्रांतीय सालाना बजट के साथ-साथ अनुसूचित जातियां उप-योजना को भी मंजूरी देगी। अनुसूचित जातियां उप-योजना के तहत फंड जारी करने के लिए एक ही विधि होगी और इस उद्देश्य के लिए वित्त विभाग नियंत्रण अथॉरिटी होगा। इसके अलावा अनुसूचित जातियां उप-योजना की प्रगति का जायजा और निगरानी का काम निर्धारित कमेटी की तरफ से प्रांतीय, जिला व ब्लाक स्तर पर किया जाएगा। प्रत्येक विभाग अनुसूचित जातियां उप-योजना को हर स्तर पर लागू करने में पारदर्शिता और जवाबदेही को यकीनी बनाएगा।

Leave a Reply

Next Post

लवलीना बोरगोहेन ने बनाई सेमीफाइनल में अपनी जगह, भारत का दूसरा मेडल हुआ पक्का

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 30 जुलाई 2021। जापान की राजधानी टोक्यो में खेल जा रहे ओलंपिक खेलों में भारतीय महिला बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन (69 किलो) ने भारत के लिए दूसरा मेडल पक्का कर दिया है। लवलीना ने अपने क्वार्टरफाइनल मुकाबले में चीनी ताइपै की बॉक्सर नियेन चिन […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण