धमाके के बाद दिल्ली समेत कई शहरों में हाई अलर्ट, गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्च स्तरीय बैठक

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 11 नवंबर 2025। सोमवार की शाम दिल्ली में हुए विस्फोट के बाद दिल्ली समेत देश के कई शहरों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली में उच्च स्तरीय बैठक की। इस बैठक में कई शीर्ष अधिकारी शामिल हुए। इस बैठक में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, इंटेलिजेंस ब्यूरो के डायरेक्टर तपन डेका, दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा और एनआईए के डीजी सदानंद वसंत शामिल हुए। जम्मू और कश्मीर के DGP नलिन प्रभात भी वर्चुअली बैठक में शामिल हुए। बैठक के दौरान शीर्ष अधिकारियों ने दिल्ली धमाके के बाद की स्थिति पर विस्तार से प्रजेंटेशन दिया। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार शाम को रेड फोर्ट मेट्रो स्टेशन के पास एक ट्रैफिक सिग्नल पर एक धीमी गति से चल रही कार में ब्लास्ट हुआ, जिसमें 12 लोग मारे गए और कई गाड़ियां जल गईं।

धमाके में मारे गए छह लोगों की पहचान हुई
दिल्ली में कार में हुए विस्फोट के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार रात को घटनास्थल का भी दौरा किया था। दिल्ली धमाके में मारे गए 12 लोगों में से छह की पहचान हो गई है। तीन शवों की पहचान डीएनए जांच से की जाएगी। एहतियातन दिल्ली मेट्रो के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर एक और चार को बंद कर दिया गया है। साथ ही लाल किले जाने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं और लाल किले में भी आम जनता की एंट्री बंद कर दी गई है। फोरेंसिक टीम घटनास्थल की जांच कर रही हैं। 

गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम की धाराओं में दर्ज किया गया मामला
बीती रात हुए धमाके के बाद पुलिस ने शुरुआत में विस्फोटक कानून की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। हालांकि बाद में जांच के बाद गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम कानून के तहत भी मामला दर्ज कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस, फोरेंसिक टीम, एनएसजी की टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं और सबूत जुटाने की कोशिश की जा रही है। दिल्ली में भीड़भाड़ वाले इलाकों जैसे बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन आदि पर निगरानी बढ़ा दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, धमाके के मामले में दिल्ली पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। 

Leave a Reply

Next Post

'लोगों गरिमा की रक्षा जरूरी, कड़े सुरक्षा उपायों के साथ हो जांच', डीएनए मामले में 'सुप्रीम' फैसला

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 11 नवंबर 2025। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि डीएनए जांच का आदेश नियमित रूप से नहीं दिया जा सकता। इसे लोगों की गरिमा और विवाह से पैदा बच्चों की वैधता की रक्षा के लिए कड़े सुरक्षा उपायों के अधीन होना चाहिए। जस्टिस प्रशांत […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं