स्पा सेंटर में पुलिस की दबिश: 7-8 युवतियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

 दुर्ग-भिलाई, 14 सितंबर 2026। दुर्ग जिले के भिलाई के नेहरू नगर स्थित सूर्या मॉल के सेकंड फ्लोर पर संचालित एक स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधि की सूचना पर रविवार को पुलिस ने औचक जांच की। दुर्ग शहर एएसपी शोभराज अग्रवाल के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर सेंटर की गतिविधियों की जांच की।

अंदर मिलीं कई युवतियां
पुलिस के पहुंचने पर स्पा सेंटर के अंदर करीब 7-8 युवतियां मौजूद मिलीं। टीम ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की और सेंटर की गतिविधियों की जांच की। पुलिस के अनुसार मौके से अनैतिक देह व्यापार से जुड़ी कोई पुष्टि नहीं हुई। हालांकि, पुलिस ने सेंटर में मौजूद युवतियों और संचालक के खिलाफ बाउंड ओवर यानी मुचलका पाबंद की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।

बिजली-पानी कनेक्शन भी काटा गया था
बताया जा रहा है कि मॉल प्रबंधन की ओर से स्पा सेंटर का बिजली और पानी कनेक्शन काट दिया गया था। इसके बावजूद सेंटर के भीतर लोगों की मौजूदगी मिली। इसको लेकर भी पुलिस ने मौके पर जानकारी जुटाई।

पुलिस ने संचालकों को दी हिदायत
भिलाई नगर सीएसपी निशांत पाठक ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस टीम स्पा सेंटर की जांच के लिए पहुंची थी। मौके पर युवतियां मिलीं, जिसके बाद संचालक और मौजूद युवतियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। कार्रवाई में DSP IUCAW भारती मरकाम, सुपेला थाना प्रभारी शिवनारायण सिंह और स्मृति नगर चौकी की टीम शामिल रही। पुलिस ने स्पा सेंटर संचालकों को नियमों का पालन करने की हिदायत दी है। साथ ही अवैध गतिविधियों की शिकायत मिलने पर आगे भी सख्त कार्रवाई की बात कही है। 

Leave a Reply

Next Post

सेवा और समर्पण के 25 वर्षों की प्रेरक यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

शेयर करे‘सेवा की कहानी’ और ‘सेवा मेरा योगदान’ थीम पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने की वर्चुअल बैठक इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 14 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित “सेवा और समर्पण के 25 वर्ष रू […]

You May Like

किसानों को 30 रुपए किलो मिलेगी शक्कर....|....40 किलो गांजे के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार....|....निदेशक (तकनीकी) – योजना/परियोजना (अतिरिक्त प्रभार) नृपेंद्र नाथ ने किया रायगढ़ क्षेत्र के छाल खदान का दौरा....|....सेवा और समर्पण के 25 वर्षों की प्रेरक यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’....|....स्पा सेंटर में पुलिस की दबिश: 7-8 युवतियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई....|....कॉलेज छात्रा की खुदकुशी के मामले में NSUI नेता पर FIR....|....छेड़छाड़ का विरोध किया तो पेट्रोल डालकर युवती को जिंदा जलाने की कोशिश! हालत नाजुक, आरोपी फरार....|....फर्जी IAS तृप्ति पर तीसरी एफआईआर दर्ज....|.... ईंट-पत्थर से कूंचकर हत्या, मुठभेड़ में 'ढाबा' का हाफ एनकाउंटर....|....रात को जन्मदिन पार्टी के बाद गला रेतकर मजदूर की हत्या