यादों और विरह की कविता है ‘विशाद’  

Indiareporter Live
शेयर करे

शीष विद्यार्थी स्टारर शॉर्ट फिल्म की पहली झलक सामने आई

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 23 दिसंबर 2025। सिनेमा जब शब्दों से ज़्यादा खामोशी के ज़रिए कहानी कहे, तब वह अनुभव बन जाता है। ऐसी ही एक गहरी, भावनात्मक और रहस्यमयी दुनिया की झलक देती है आगामी शॉर्ट फिल्म ‘विशाद’, जिसका फर्स्ट लुक हाल ही में आधिकारिक रूप से जारी किया गया है। यह फिल्म 16 जनवरी 2026 को पॉकेट फिल्म्स यूट्यूब चैनल पर प्रीमियर होगी। फिंचबिल मोशन पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्माण नीलांजन रीता दत्ता ने किया है। फिल्म का सह-निर्देशन नवनीता सेन और नीलांजन रीता दत्ता ने किया है, जबकि इसकी संवेदनशील और परतदार पटकथा नवनीता सेन ने लिखी है। फिल्म के संगीतकार आशु चक्रवर्ती हैं, जिनका संगीत कहानी की उदास, ध्यानात्मक और भावनात्मक टोन को और गहराई देता है। फिल्म की कास्ट इसकी सबसे बड़ी ताकतों में से एक है। दिग्गज अभिनेता आशीष विद्यार्थी एक थके हुए इंस्पेक्टर की भूमिका में नज़र आएंगे, जिनके साथ राजेश्वर और केतकी नारायण अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। सीमित संवादों और सशक्त भाव-भंगिमाओं के ज़रिए कलाकार फिल्म की आत्मा को जीवंत करते हैं।

‘विशाद’ की कहानी एक शांत कस्बे के किनारे बसे एक एकांतप्रिय वैज्ञानिक और एक इंस्पेक्टर के इर्द-गिर्द घूमती है। एक सामान्य जांच के रूप में शुरू हुई यह मुलाकात धीरे-धीरे यादों, क्षति और अनकहे दुख के संसार में प्रवेश कर जाती है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, इंस्पेक्टर का सामना केवल सच्चाई से नहीं, बल्कि स्मृतियों और भावनाओं की उन परछाइयों से होता है, जिन्हें लंबे समय से दफन किया गया था।

फिल्म को लेकर सह-निर्देशक और लेखक नवनीता सेन कहती हैं, “‘विशाद’ जवाबों से ज़्यादा प्रतिध्वनियों की कहानी है। यह इस बात की पड़ताल है कि शोक हमारे भीतर चुपचाप कैसे जीवित रहता है और कैसे खामोशी कई बार शब्दों से ज़्यादा कुछ कह जाती है। वहीं निर्माता व सह-निर्देशक नीलांजन रीता दत्ता के अनुसार, “यह फिल्म मेरे दिल के बेहद करीब है। ‘विशाद’ एक मानवीय कहानी है, जिसे संयम और संवेदनशीलता के साथ कहने की कोशिश की गई है।”

मिनिमलिस्ट ट्रीटमेंट, वातावरण रचती सिनेमैटोग्राफी और भावनात्मक गहराई के साथ ‘विशाद’ यथार्थ और स्मृति के बीच की धुंधली रेखा को छूती है। इसका फर्स्ट लुक दर्शकों को एक आत्मीय और विचारोत्तेजक सिनेमाई अनुभव का वादा करता है, जो रिलीज़ से पहले ही उत्सुकता जगा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ सरकार के 2 साल पूरे, विशाल ‘मेगा सम्मेलन’ में केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का संबोधन

शेयर करेजब भूपेश बघेल सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई थी, प्रदेश में कुशासन, घोटाले और तुष्टीकरण व्याप्त था, तब छत्तीसगढ़ की जनता ने विश्वासघात करने वाली कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंका, कमल खिलाया और अब छत्तीसगढ़ विकास के पथ पर तेज गति से अग्रसर है कांग्रेस के शासनकाल में […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां