भारत में 81 करोड़ के करीब पहुंचा कोविड -19 वैक्सीन देने का आंकड़ा: स्वास्थ्य मंत्रालय

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 20 सितम्बर 2021। भारत में तेजी से कोरोना के खिलाफ वैक्सीन लगाने का कार्य चल रहा है। शुरुआत में वैक्सीन की कमी को लेकर सरकार को कठघरे में खड़ा किया जाता रहा था, लेकिन अब एक दिन में करोड़ों वैक्सीन लगाई जा रही है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, भारत ने देश भर में चल रहे कोविड -19 टीकाकरण अभियान के तहत 80.85 करोड़ से अधिक वैक्सीन खुराक लगा दी हैं।

0.95 फीसद के साथ सक्रिय कोविड -19 मामले मार्च 2020 के बाद से देश में सबसे कम हैं। भारत में सक्रिय मामले 3,18,181 हैं, जो 183 दिनों में सबसे कम है। भारत सरकार के मुताबिक, अब तक राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को 79.58 करोड़ से अधिक वैक्सीन खुराक प्रदान की जा चुकी हैं और 15 लाख से अधिक खुराक पाइपलाइन में हैं। 5.43 करोड़ से अधिक वैक्सीन खुराक अभी भी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले कुल मामलों के 0.95% हैं। दैनिक पाजिटिविटी रेट 2.57% है जो कि पिछले 21 दिनों से 3% से कम है और रेकवरी रेट 97.72% है।

देश में पिछले 24 घंटों में 30,256 नए मामले दर्ज किए गए। पिछले 24 घंटों में 43,938 मरीज ठीक हुए हैं। देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,27,15,105 हो गई है। वहीं, अब तक 55.36 करोड़ से अधिक कोरोना के टेस्ट किए जा चुके हैं। भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 11,77,607 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 55,36,21,766 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

Leave a Reply

Next Post

विराट एक टीम के लिए 200 मैच खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे, टी-20 में 10 हजार रन से सिर्फ 71 रन दूर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 20 सितम्बर 2021। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-2021 फेज-2) में सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) से होगा। फेज-1 में RCB बेहतरीन प्रदर्शन के साथ 7 मैचों से 10 अंक हासिल कर पॉइंट टेबल में तीसरे स्थान पर रही […]

You May Like

मणिपुर में दो खूंखार उग्रवादी गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता....|....SIPRI रिपोर्ट का बड़ा खुलासा: चीन का हथियार घर बना पाकिस्तान ! कुल आयात का 80 प्रतिशत भंडार बीजिंग से आया....|....करूर भगदड़ मामला: अभिनेता विजय से सीबीआई फिर करेगी पूछताछ, समन देकर कहा- मंगलवार को पेश हों....|....पश्चिम एशिया संकट: संसद में जयशंकर बोले- संवाद और कूटनीति जरूरी; जानें भारतीयों को वापस लाने पर क्या कहा....|....बेगूसराय कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; हर कोने की हो रही जांच....|....बंगाल में पकड़े गए दो बांग्लादेशी नागरिक, बांग्लादेश के युवा नेता हादी की हत्या में थे शामिल....|....शक्ति की समृद्धि: परिवार के भीतर सोच बदलना लक्ष्य, साक्षी मलिक की अपील- दायरे से बाहर निकलें महिलाएं....|....सिंगर रिहाना के घर पर हुई फायरिंग, गोली चलाने वाली महिला हुई गिरफ्तार....|....भूकंप जोन-6 का नया नक्शा रद्द: सरकार ने फिर लागू किया पुराना सिस्मिक मानक, जानें नए मानकों पर क्या सवाल उठे....|....अमेरिकी संसद में एच-1बी प्रतिबंधों को खत्म करने के लिए विधेयक पेश, ट्रंप के फैसले पर सवाल