सीमा की तरह प्रेम में पड़ बांग्लादेश से भारत पहुंची शापला; प्रेमी ने की बेचने की कोशिश

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोलकाता 15 जुलाई 2023। पाकिस्तान से भारत आई पाकिस्तानी दुल्हन सीमा हैदर की चर्चा जोरों पर है। उसकी किस्मत अच्छी थी, उसे तो प्रेमी भी मिला और घर भी। लेकिन बांग्लादेश की शापला अख्तर को प्रेम के बदले मिला केवल धोखा। इतना ही नहीं अवैध ढंग से भारत आने के कारण उसे जेल की हवा खानी पड़ रही है। लेकिन पुलिस उसके प्रेमी को जोर-शोर से खोज रही है। पाशला का दावा है कि उसके प्रेमी ने उसे नेपाल में लेजाकर बेचने की कोशिश की। घटना पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी की है। सूत्रों के मुताबिक बांग्लादेशी लड़की शापला आँखों में सपने लिए कुछ महीने पहले बांग्लादेश से कंटीले तारों को पार करके भारत आई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार शापला की सिलीगुड़ी के एक युवक से इंटरनेट पर बातचीत हुई थी। वहीं से दोस्ती और प्यार हुआ। उसी प्यार के चलते शापला रात के अंधेरे में बांग्लादेश से भारत आ गईं। उसका ‘बॉयफ्रेंड’ उसे पहले बागडोगरा के पास एक चाय बागान के पास एक घर में ले गया।

शापलार को पहले कुछ दिन एक सपने की तरह लग रहे थे, लेकिन एक महीने के भीतर उसे एहसास हुआ कि वास्तव में उस युवक ने उसे तस्करी के उद्देश्य से बांग्लादेश से बुलाया था। शापला ने दावा किया कि युवक ने उसे तस्करी कर नेपाल ले जाने की योजना बनाई थी। इसके बाद वह किसी तरह भागकर सिलीगुड़ी पहुंची।

सूत्रों के मुताबिक सिलीगुड़ी के स्टेशन पर शापला को आवारा की तरह भटकते देख एक स्वयंसेवी संस्था ने उसकी मदद की। शापला से सारी घटना सुनने के बाद स्वयंसेवी संस्था ने उसे प्रधाननगर थाने के हवाले कर दिया। पुलिस ने शापला को गुरुवार को सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे भारत में अवैध प्रवेश के आरोप में जेल भेज दिया गया है। शापला के मुताबिक पुलिस ने उसके बॉयफ्रेंड का पता लगाने के लिए जांच भी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पूलिस उससे पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

कुल्लू में बादल फटा: दो मकान, गोशाला बही, सरवरी खड्ड में आई बाढ़, लोगों में अफरा-तफरी का माहौल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव शिमला 15 जुलाई 2023। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की लगवैली में शनिवार को बादल फटने की सूचना से अफरा-तफरी मच गई। बादल फटने के बाद सरवरी खड्ड में बाढ़ आ गई। गांव के लोगों ने घटना की सूचना प्रशासन को दी और एहतियातन कुल्लू […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग