फर्जी बंदूक लाइसेंस मामले में हुई कार्रवाई: जम्मू-कश्मीर में 22 ठिकानों पर सीबीआई का छापा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू 24 जुलाई 2021। फर्जी बंदूक लाइसेंस मामले में सीबीआई ने शनिवार को प्रदेश में बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले से जुड़े 22 ठिकानों पर छापेमारी की। इसमें से 12 ठिकाने केवल कश्मीर घाटी के हैं। यह जांच सीबीआई चंडीगढ़ शाखा द्वारा की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि श्रीनगर में एक अधिकारी के सरकारी आवास पर भी छापेमारी हुई है। एक अधिकारी ने बताया कि सीबीआई ने जम्मू-कश्मीर में 22 स्थानों पर व्यापक छापे मारे, जिसमें कश्मीर में 12 स्थान और जम्मू क्षेत्र में 10 स्थान शामिल हैं। अधिकारी ने कहा कि यह छापेमारी 2018 में सीबीआई को सौंपे गए फर्जी बंदूक लाइसेंस मामले के सिलसिले में की गई। इस मामले की जांच पहले राजस्थान के आतंकवाद निरोधी दस्ते ने की थी। वहीं गैर-जम्मू-कश्मीर निवासियों को दिए गए फर्जी बंदूक लाइसेंस के बारे में चौंकाने वाले खुलासे के बाद इसे सीबीआई को सौंप दिया गया था। एटीएस ने पाया था कि जाली दस्तावेजों पर उधमपुर, डोडा, रामबन और कुपवाड़ा जिलों में गैर-जम्मू-कश्मीर निवासियों को 40,000 फर्जी बंदूक लाइसेंस जारी किए गए थे।प्रारंभिक जांच से पता चला था कि एक आईएएस अधिकारी ने गैर-जम्मू-कश्मीर निवासियों को बड़ी संख्या में फर्जी बंदूक लाइसेंस जारी किए थे, जब वह उपायुक्त (डीसी) के रूप में एक जिले में तैनात थे।

Leave a Reply

Next Post

हॉकी में भारत की पुरुष टीम का शानदार आगाज, न्यूजीलैंड को 3-2 से पीटा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव टोक्यो 24 जुलाई 2021। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम जीत के साथ आगाज किया। अपने पहले मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए को मैच जिताने में हरमनप्रीत सिंह और श्रीजेश का खास योगदान रहा। इस दौरान दोनों टीमों की […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ