कोलकाता मर्डर को लेकर दिल्ली में आज फिर डॉक्टरों की हड़ताल, निकालेंगे विरोध मार्च

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोलकाता 16 अगस्त 2024। कोलकाता में एक ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले को लेकर देशभर में गुस्सा देखने को मिल रहा है। पश्चिम बंगाल से लेकर दिल्ली तक में डॉक्टरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान कर दिया। डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल आज भी जारी रहेगी। दिल्ली के एम्स, सफदरजंग, आरएमएल सहित सभी बड़े अस्पतालों में डॉक्टर हड़ताल पर हैं। जिस वजह से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। AIIMS दिल्ली, SJH, MAMC सहित रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों द्वारा एक व्यापक संयुक्त बैठक आयोजित की गई। व्यापक चर्चा के बाद, सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दिल्ली भर के सभी RDA 16 अगस्त, 2024 को दोपहर 2 बजे से निर्माण भवन, नई दिल्ली में एक संयुक्त विरोध मार्च निकालेंगे। उधर, आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में मेडिकल छात्रों ने ओपीडी बंद कराई और विरोध प्रदर्शन किया।

उधर, भारतीय चिकित्सा संघ (IMA), दिल्ली चिकित्सा संघों (DMA), सभी स्वास्थ्य सेवा संगठनों और निजी डॉक्टरों ने 16 अगस्त 2024 को शाम छह बजे इंडिया गेट पर कैंडल मार्च निकालने का फैसला किया है। आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल रेप-हत्याकांड को लेकर दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन की बैठक को लेकर डीएमए अध्यक्ष डॉ. गिरीश त्यागी ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक घटना है। दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन पीड़िता और उसके परिवार के साथ है। आज शाम 5 बजे इंडिया गेट पर कैंडल मार्च निकाला जाएगा। 17 अगस्त को सुबह 6 बजे से अगले दिन सुबह 6 बजे तक यानी 24 घंटे के लिए हड़ताल का आह्वान किया गया है। हड़ताल के अगले चरण में आपातकालीन सेवाओं को भी इसमें शामिल किया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली में मानसून का नया रिकॉर्ड, लगातार 13 दिन बारिश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 16 अगस्त 2024। दिल्ली में इस साल मानसून ने नया रिकॉर्ड कायम किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को दिल्ली में लगातार 13वें दिन बारिश हुई, जो पिछले 13 वर्षों में सबसे लंबा बारिश का सिलसिला है। IMD […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं