यूक्रेन में फिर बहाल होगी स्टारलिंक सेवा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वाशिंगटन, 23 अक्टूबर 2026। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले सप्ताह स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क को फोन किया था। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ट्रंप ने उनसे यूक्रेन की सैटेलाइट संचार सेवा तक पूरी पहुंच बहाल करने को कहा। यह फोन उस समय किया गया, जब यूक्रेन के अधिकारियों ने सैन्य ड्रोन चलाने में नई पाबंदियां आने की शिकायत की थी। इससे पहले 21 अक्तूबर को द वॉल स्ट्रीट जर्नल ने रिपोर्ट दी थी कि मस्क ने यूक्रेन के सैन्य अभियानों में इस्तेमाल होने वाले स्टारलिंक नेटवर्क की गति जानबूझकर धीमी करने का निर्देश दिया था।

सेवा धीमी करने का किस ने दिया था आदेश? 
अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि अमेरिकी सेना ने यूक्रेन में इस्तेमाल होने वाली सैन्य सैटेलाइट संचार सेवा में कटौती करने या पाबंदी लगाने का कोई आदेश नहीं दिया। उन्होंने कहा, ‘हमने कोई सेवा वापस नहीं ली है। हमारे नजरिये से कुछ भी नहीं बदला है। हमने ऐसा कोई निर्देश नहीं दिया है। हम चाहते हैं कि यूक्रेन को सफलता मिले।’ हेगसेथ ने यह भी कहा कि संचार सेवा में बदलाव से जुड़े फैसले कंपनी की सेवा शर्तों के तहत लिए जा सकते हैं और ऐसे फैसले लेने का विकल्प स्टारलिंक के पास है।

स्टारलिंक और स्टारशील्ड में क्या अंतर?
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भी कहा कि स्टारलिंक की सेवा धीमी करने में व्हाइट हाउस की कोई भूमिका नहीं थी। उन्होंने बताया कि स्टारलिंक स्पेसएक्स की व्यावसायिक सैटेलाइट संचार सेवा है, जबकि स्टारशील्ड रक्षा और सैन्य इस्तेमाल के लिए बनाई गई सेवा है, जिसका इस्तेमाल अमेरिकी सेना करती है। रूबियो के मुताबिक, यूक्रेन को फिलहाल स्टारशील्ड की सुविधा नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन रूस के भीतर गहरे हमले करने के लिए स्टारशील्ड तक पहुंच चाहता है, लेकिन इस समय उसके पास इसकी पहुंच नहीं है।

रूबियो ने यूक्रेन और स्टारलिंक को लेकर क्या कहा?
मार्को रूबियो ने कहा कि अमेरिका में किसी ने भी स्टारलिंक की इंटरनेट गति धीमी करने का आदेश नहीं दिया। उन्होंने कहा कि उनकी जानकारी के मुताबिक, स्टारलिंक की सेवा बहाल हो चुकी है। उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के दावों पर भी सवाल उठाया और कहा कि उन्हें नहीं पता कि जेलेंस्की किस आधार पर बात कर रहे हैं। रूबियो ने यह भी कहा कि स्टारशील्ड का अनुबंध अमेरिकी सेना से जुड़ा है और इसका यूक्रेन या व्हाइट हाउस के कथित आदेश से संबंध नहीं है। 

यूक्रेन युद्ध पर पुतिन ने क्या कहा?
इस बीच, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस यूक्रेन के मुद्दे पर बातचीत करने और समाधान तलाशने के लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि अमेरिकी वार्ताकार स्टीव विटकॉफ के साथ हुई बातचीत के बाद रूस और अमेरिका त्रिपक्षीय संपर्क दोबारा शुरू करने पर सहमत हुए हैं। पुतिन ने कहा कि इन वार्ताओं का उद्देश्य अंतिम शांति समझौते के बाद रूस और यूक्रेन की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर चर्चा करना होगा, न कि केवल थोड़े समय के लिए लड़ाई रोकना। उन्होंने कहा कि समझौते पर पहुंचना संभव है, लेकिन अगर दूसरा पक्ष कुछ और चाहता है तो स्थिति अलग होगी। साथ ही उन्होंने दोहराया कि रूस अपने सैन्य अभियान के सभी लक्ष्य हासिल करेगा।

Leave a Reply

Next Post

उड़ता तीर के आगे धुरंधर भी फेल

शेयर करेयूजर्स ने आयुष्मान खुराना की फिल्म पर दी ऐसी प्रतिक्रिया इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई, 23 अक्टूबर 2026। आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की अदाकारी वाली फिल्म ‘उड़ता तीर’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। कई दर्शकों ने फिल्म का पहला शो देखा और सोशल मीडिया पर इसके बारे […]

You May Like

चार दिन सफाई बंद रखने पर ठेकेदार पर 10 हजार का जुर्माना....|....एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं वाले बस टर्मिनल से दौड़ेंगी गुजरात-राजस्थान की बसें....|....किसान के घर से 50 लाख की चोरी का दावा....|....जय भानुशाली: 'पैसा हमारे बीच कभी नहीं आया'....|....500 करोड़ रुपये के विवाद पर महाराष्ट्र में घमासान....|....डेमोक्रेट को वोट देना पड़ा भारी....|....फर्जी मरीजों के नाम पर आयुष्मान से पैसे निकाले जा रहे - कांग्रेस....|....शेयर बाजार धड़ाम, रुपया बेहाल, केंद्र की गलत नीतियों से लाखों निवेशकों का भरोसा और पैसा दोनों डूबा - कांग्रेस....|....मोदी राज में महंगाई बेतहाशा बढ़ी गरीब और मध्यम वर्ग परेशान - दीपक बैज....|....संजय कुमार मिश्रा ने संभाला एनसीएल के निदेशक तकनीकी का पदभार