एनीमल ने हिलाया बॉक्स ऑफिस का तख्त लेकिन बॉबी देओल की मां को पसंद नहीं आई फिल्म, बेटे को लगाई फटकार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्‍ली 07 दिसंबर 2023।  बाक्स आफिस पर धमाल मचा रही फिल्म ‘एनीमल’ फैंस के सिर-चढ़ कर बोल रही है। एक हफ्ते के अंदर ही फिल्म ने कमाई के सारे रिकाॅर्ड तोड़ दिए है। इस बीच फिल्‍म के मुख्य व‍िलेन बने बॉबी देओल की मां को यह फिल्म पसंद नहीं और उन्होंने बेटे बाॅबी को फटकार भी लगाई।  दरअसल,  इस बात का खुलासा खुद बॉबी देओल ने क‍िया है।

 बता दें कि बॉबी देओल इस फिल्‍म में रणबीर कपूर के सामने व‍िलेन बने हैं और फिल्म के आखिर में बॉबी देओल को रणबीर मारते हैं। इसी सीन पर बात करते हुए बॉबी देओल ने बताया कि उनकी मां प्रकाश कौर ने जब ये फिल्‍म देखी तो वह सीन देख नहीं पाई।  बॉबी देओल ने एक  इंटरव्‍यू में कहा कि जैसे वो ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में धर्मेंद्र के क‍िरदार की मौत का सीन नहीं देख पाए, वैसे ही उनकी मां भी ‘एनीमल’ में उनकी मौत का सीन नहीं देख पाईंय़

बॉबी देओल ने कहा, ऐसी फिल्‍म मत क‍िया कर तू, मुझसे नहीं देखा जाता’. तब मैंने उन्‍हें कहा, ‘मां देख न मैं तेरे सामने खड़ा हूं. मैं बस एक रोल कर रहा था.’ पर वो काफी खुश हैं. क्‍योंकि उनके पास इतने कॉल आ रहे हैं. उनकी कई सहेल‍ियां मुझसे म‍िलना चाहती हैं. ऐसा ही ठीक तब हुआ था जब ‘आश्रम’ (वेब सीरीज) र‍िलीज हुई थी.
 
एक और इंटरव्‍यू में बॉबी देओल ने अपने परिवार को लेकर बताया, ‘मेरे पापा और भाई (सनी देओल) ने अभी तक ये फिल्‍म नहीं देखी है, पर बाकी सब ने देख ली है. उनकी भावनाएं भी ऐसी हैं, जैसी दर्शकों की हैं। ब‍िलकुल वो मेरे बारे में कुछ ज्‍यादा सोचते हैं, पर उन्‍हें हमेशा से ही भरोसा था कि मैं एक अच्‍छा एक्‍टर हूं और मुझे बस एक अच्‍छे मौके की जरूरत है।’ इसी पर बात करते हुए जब उनकी पत्‍नी और बेटे के र‍िएक्‍शन के बारे में पूछा गया तो उन्‍होंने कहा, ‘मैंने उनकी आंखों में अपने ल‍िए बस खुशी देखी है।  मुझे लगता है उन्‍हें ये म‍िलना चाहिए था. उन्‍होंने मेरा फेल‍ियर देखा है और अब मेरी सफलता देख रहे हैं.’
बता दें कि ‘एनिमल’ ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 6 दिन में ही 500 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर ल‍िया है। 

Leave a Reply

Next Post

भारतवंशी उम्मीदवार उलझे, रामास्वामी ने हेली को बताया फासीवादी-भ्रष्ट, मिला ये जवाब

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 07 दिसंबर 2023। रिपब्लिकन से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने के लिए तमाम उम्मीदवारों में रेस चल रही है। जहां एक तरफ भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी तो वहीं निक्की हेली भी रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने की जोर अजमाइश कर रही […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल